हर कोई चाहता है कि वह लंबे समय तक यंग नजर आए, खासकर महिलाएं। इसके लिए वे कई तरह की स्किन केयर प्रोडक्ट को चुनती हैं। कई वे बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, जिस वजह से उन्हें नुकसान भी झेलना पड़ता है। ऐसे में आप स्किन को बोटॉक्स करने के लिए अलसी के बीज जैसे घरेलू इलाज को ट्राई कर सकते हैं। फ्लैक्स सीड जेल अक्सर त्वचा को टाइट रखने और एंटी-एजिंग फायदों के लिए जाना जाता है। कई बार लोगों के मन में ये भी सवाल आता है कि क्या लसी का जेल बोटॉक्स का नेचुरल ऑप्शन हो सकता है या फिर ये एक मिथक है? आइए जानते हैं इसके फायदे और इसे बनाने का तरीका…
फ्लैक्स सीड जेल क्या है?
अलसी के बीज को पानी में उबालकर जेल की तरह बनाया जाता है। इसे स्किन ही नहीं, बालों को भी हेल्दी बनाने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। साथ ही इसे DIY स्किन केयर में भी इस्तेमाल किया जाता है। अलसी के बीज का जेल अपने मॉइस्चराइजिंग गुणों, त्वचा को टाइट बनाने, स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। इसके अलावा, ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और लिग्नान मौजूद होते हैं जो स्किन को लंबे समय तक हेल्दी रखते हैं।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में बढ़ती उमस में क्या खाना सही? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
बोटॉक्स क्या है?
बोटुलिनम टॉक्सिन टाइप ए एक न्यूरोटॉक्सिन है जिसे बोटॉक्स के नाम से भी जाना जाता है। ये इंजेक्शन लगाने पर चेहरे की मांसपेशियों को एक्टिव बनाता है और स्किन को सिकुड़ने से बचाता है। यह उपचार मांसपेशियों को आराम देने में मदद करता है, जो पहले से मौजूद झुर्रियों को कम करता है और साथ ही नई झुर्रियों आने से रोकता है। ये इंजेक्शन खासकर माथे, भौंहों के बीच और आंखों के आस-पास लगाए जाते हैं ताकि झुर्रियों वाली मांसपेशियों को आराम दिया जा सके।
स्किन के लिए अलसी के जैल फायदे
अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो तनाव को कम करने और स्किन को यंग रखने में मदद करता है। अलसी के बीजों की जेल स्किन को टाइट रखती है, ठीक वैसे ही जैसे मास्क के रूप में इस्तेमाल करने पर बोटॉक्स इलाज से होता है, क्योंकि इसे लगाने के बाद ये सूख जाता है और चेहरे को कठोर बना देता है। इसके अलावा, अलसी से प्राप्त जेल में मौजूद म्यूसिलेज त्वचा के फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करता है। ये जेल त्वचा को नमी और स्किन को पोषक तत्व प्रदान करते हुए हेल्दी बनाए रखता है।
कैसे बनाएं ये जैल?
1. सबसे पहले एक भाग अलसी के बीज लें और 4 भाग पानी लें और इसे धीमी आंच पर 7 से 8 घंटे तक पकाएं।
2. इसके बाद इसमें से जेल अलग होने लगेगा और अब इसे कॉटन के कपड़े की मदद से गर्म-गर्म ही छान लें।
3. अब इसे एक एयर टाइट कंटेनर में बंद कर फ्रिज में स्टोर करें।
4. इस जेल को आप 2 हफ्ते तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
3 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
16 hrs agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
19 hrs agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
19 hrs agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
20 hrs agoघर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट है यह रेसिपी
21 hrs agoपुरानी प्लास्टिक बाल्टी में उगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, महक उठेगा घर
1 day agoचनिया-चोली से लेकर ट्रेडिशनल साड़ी तक, दिल्ली के इन मार्केट्स में जाएं
1 day agoउखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री बनेगा काम
1 day agoघर पर बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल झागदार फिल्टर कॉफी, यहां जानिए आसान तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines