Skin Care Tips: एक ग्लोइंग और बेदाग चेहरा कैसे पाएं? ये सवाल उन तमाम लोगों का है जो स्किन से जुड़ी किसी न किसी तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए महिलाएं तरह-तरह के जतन करती हैं। कोई महंगी क्रीम लगाता है तो कोई ब्यू पार्लर का रुख करता है। हालांकि इन चीजों का असर एक वक्त तक ही रहता है और आपको दोबारा जद्दोजहद करनी पड़ती है। ऐसे में क्या आप नेचुरल और परमानेंट ग्लो चाहते हैं?
चेहरे को बेदाग और खूबसूरत कैसे बनाएं?
दरअसल, चेहरे को खूबसूरत बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। आपको खानपान से लेकर स्किन केयर रूटीन का खास ख्याल रखना पड़ता है। अगर आप एक चमकता हुआ चेहरा पाना चाहते हैं तो कुछ नेचुरल स्क्रब आपकी मदद कर सकते हैं। जिन चीजों से यह स्क्रब तैयार होते हैं, वो अक्सर सभी के घरों में पायी जाती हैं। चलिए जानते हैं..
स्किन के लिए फायदेमंद हैं आटा, दही, चीनी, शहद, दूध और चावल
हम आपके लिए आटा, दही, चीनी, शहद, दूध और चावल से तैयार नेचुरल स्क्रब के बारे में बता रहे हैं। यह सभी आपकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। विटामिन ए से भरपूर कच्चा दूध चेहरे से दाग-धब्बे (Dark Spots) और झाइयां दूर करता है। जबकि शहद स्किन को हाइड्रेट करता है। इससे झुर्रियों दूर होती हैं और प्राकृतिक निखार आता है। वहीं चावल में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करते हैं। इससे स्किन की कसावट बढ़ती है। दही के यूज से स्किन की लोच बेहतर होती है, जिससे त्वचा की चमक को बढ़ावा मिलता है।
1. आटा, दूध और शहद
सबसे पहले 1 कटोरी आटे के चोकर में दूध मिलाएं फिर उसमें शहद डालें। इन तीनों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर हल्के हाथों से मसाज करें। इस पेस्ट को गर्दन और चेहरे पर स्क्रब करें और सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से फेस का खोया हुआ निखार वापस लौटता है। हफ्ते में 1 बार इसका यूज करने से फायदा मिल सकता है।
2. शहद-चीनी
सबसे पहले चीनी-शहद दोनों चीजों को बराबर मात्रा में लेकर मिक्स करें और पेस्ट बना लें। फिर साफ हाथों से चेहरे पर अप्लाई करें। जब सूख जाए तो उसे साफ पानी से धो लें। हफ्ते में 2 बार इस स्क्रब का यूज करें। ऐसा करने से चेहरे की गंदगी निकलेगी, लिहाजा निखार वापस आएगा। जिससे चेहरे के दाग-धब्बे दूर होंगे और रौनक बनी रहेगी
3. शहद-दही फेस पैक
शहद-दही फेस पैक स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। इन दोनों में ही क्लीजिंग के गुण पाए जाते हैं। 2 चम्मच दही में 1 चम्मच दही मिक्स करें। फिर उसमें एक चम्मच जैतून का तेल और उतनी ही चीनी डालें। इसे अच्छी तरह मिक्स करें। फिर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। कुछ देर के बाद छोड़ दें और सूखने पर साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से चेहरे का ग्लो वापस आएगा।
4. चावल और शहद
चावल-शहद का फेस पैक स्किन के लिए फायदेमंद है। इसके यूज से चेहरे के सालों पुराने दाग दूर हो सकते हैं। इसके लिए चावल को धोकर सुखाएं और उसका पाउडर बना लें। इस पाउडर को एक चम्मच में लेकर उसमें शहद मिलाएं। फिर बेकिंग सोडा डालें। जब पेस्ट बन जाए तो इसे हल्के हाथों से स्क्रब करें। ऐसा करने से चेहरे की चमक बढ़ सकती है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
इस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
20 mins agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
2 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
18 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
18 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
19 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
20 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
22 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
22 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
23 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines