News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Skin care: आज के समय में ग्लोइंग स्किन पाना बहुत ही मुश्किल टास्क हो गया है। लोग आजकल केमिकल प्रोडक्ट्स पर निर्भर होते जा रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये मार्केट में मिलने वाले केमिकल प्रोडक्ट्स त्वचा के लिए कितने हानिकारक होते हैं? इनमें बस पैसे खर्च होते हैं, लेकिन निखार नहीं आता। अगर आप भी उन्हीं में से हैं जो खूबसूरती पाने के लिए हजारों रुपये खर्च कर देते हैं तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि किन घरेलू चीजों से घर पर ही फेस मास्क बनाया जा सकता है, जिससे आपको मिल सके नेचुरल निखार।
View this post on Instagram
इस मास्क को बनाने के लिए आपको इन चार चीजों की आवश्यकता होगी। सबसे पहले दो चम्मच फ्लैक्स सीड का पाउडर बना लें। फिर इसमें आधा चम्मच बेसन मिलाएं। इसके बाद चावल का आटा डालें। तीनों को अच्छे से मिक्स करें। अब इस पाउडर में दही मिलाएं और पेस्ट तैयार करें। मास्क को लगाने से पहले चेहरे को अच्छे से फेस वॉश कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं। ध्यान रहे, मास्क को कम से कम आधे घंटे तक लगा रहने दें। इसके बाद हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करते हुए ठंडे पानी से धो लें। अंत में मॉइश्चराइजर लगाना ना भूलें।
ये भी पढे़ं- Skin Care: हरियाली तीज से पहले चेहरे पर आ गया पिंपल? मिनटों में करें गायब इस जबरदस्त तरीका से
यह सीड आपकी त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करता है। इसके साथ ही फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है और स्किन को टाइट और ग्लोइंग बनाता है साथ ही एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है।
त्वचा से डेड स्किन सेल्स को हटाता है और स्किन टोन को निखारता है। इसके साथ ही ऑयली त्वचा का अतिरिक्त तेल कम करता है और पिंपल्स और ब्रेकआउट्स को कंट्रोल करता है।

चेहरे पर नेचुरल ब्राइटनेस लाता है। इसके साथ ही टैनिंग को हटाने में मदद करता है और स्किन को स्मूथ और सॉफ्ट बनाता है।
दही स्किन को डीपली मॉइस्चराइज करता है और दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन को हल्का करता है इसके साथ ही दही नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है।
ये भी पढे़ं- Skin Care: ग्लोइंग और टाइट स्किन का राज छुपा है आपकी रसोई में, जानिए कैसे बनाएं ये चमत्कारी मास्क
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।