Skin Care TIPS: अगर आप स्किन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं या फिर चेहर पर मौजूद कील मुंहासों ने नाक में दम किया हुआ है तो टेंशन मत लीजिए। हम आपके लिए एक ऐसा घरेलू नुस्खा लेकर आए हैं, जो आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ कई समस्याओं से छुटाकारा दिला सकता है। ये नुस्खा फिटकरी और नारियल तेल से तैयार होता है।
और पढ़िए –Skin Care TIPS: चेहरे के ब्लैकहेड्स और दाग-धब्बे हटा देगा नींबू, मिलेगा जबरदस्त निखार, ऐसे करें यूज
स्किन के लिए फायदेमंद है नारियल तेल- फिटकरी
दरअसल, फिटकरी त्वचा और बालों को हेल्दी रखने में फायदेमंद है। औषधीय गुणों से भरपूर फिटकरी कई समस्याओं का रामबाण इलाज है। इसमें एंटीबायोटिक, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जबकि वहीं नारियल तेल भी स्किन के लिए बेहद लाभकारी है। नारियल तेल में हेल्दी फैट्स, एंटिफंगल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो स्किन को ग्लोइंग बनाने में हेल्प करते हैं।
इस तरह तैयार करें फिटकरी-नारियर तेल का नुस्खा
सबसे पहले 50ml नारियल तेल को अच्छे से गर्म करें।
अब इसमें एक छोटा चम्मच फिटकरी पाउडर डालें।
फिर इस तेल को अच्ची तरह से ठंडा कर लेना है।
इस मिश्रण को आप त्वचा और बाल दोनों पर लगा सकते हैं।
इससे फेस की मालिश करें और आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
हफ्ते में 2-3 बार इसका प्रयोग कर सकते हैं।
1. चेहरे पर नारियल तेल-फिटकरी लगाने के फायदे
अगर आप अपनी चेहरे को निखारना चाहते हैं यो घरेलू नुस्खा आपके लिए फायदेमंद है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि नारियल तेल एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर के तौर पर काम करता, जिससे स्किन में नमी को लॉक करने और ड्राई स्किन से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।
2. दूर होती हैं स्किन की ये समस्याएं
नारियल तेल और फिटकरी से तैयार इस नुस्खे के उपयोग से स्किन के दाग-धब्बे और झाइयों, पिगमेंटेशन और टैनिंग से छुटकारा मिलता है। इसका इस्तेमाल करने से आपको एक ग्लोइंग स्किन मिल सकती है। हफ्ते में 3 बार इस नुस्खे के इस्तेमाल से स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाया जा सकता है।
3. कील मुंहासों से मिलती है निजात
नारियल तेल में फिटकरी मिलाकर इससे चेहरे की मालिश करने से जबरदस्त फायदे मिलते हैं। यह स्किन की मृत कोशिकाओं को साफ करता है। साथ ही डेड स्किन से छुटकारा दिलाता है। खास बात ये है कि नारियल तेल और फिटकरी के उपयोग से त्वचा और रोमछिद्रों की गहराई से सफाई होती है, जिससे कील मुंहासे की समस्या दूर होती है और त्वचा पर अतिरिक्त तेल का उत्पादन भी कंट्रोल होता है।
Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
1 hr agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
2 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
16 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
18 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
19 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
21 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
21 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
22 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
23 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines