Skin Care TIPS: हर किसी की खूबसूरती उसके चेहरे से आंकी जाती है। अगर आपका चेहरे पर दाग हैं तो ये आपकी खूबसूरती को खराब कर सकते हैं। इतना ही नहीं दाग-धब्बों के चलते कई बार चेहरे पर कील-मुंहासे भी हो जाते हैं। इसके पीछे उल्टा सीधा खानपान या फिर सही स्किन केयर रूटीन का न होना, एक बड़ा कारण हो सकता है। अगर आप भी चेहरे पर आने वाली इन समस्याओं से परेशान हैं तो ये खबर आपके काम की है।
हम आपके लिए नींबू का रस और एलोवेरा के फायदे लेकर आए हैं। ये दोनों सेहत के साथ स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। आप नींबू का रस और एलोवेरा जेल की मदद से भी दाग धब्बों को मिटा (Lemon with Aloe Vera for Dark Spots) सकते हैं। सिर्फ चेहरा नहीं इन दोनों से तैयार नुस्खे की मदद से आप गर्दन या फिर शरीर के किसी भी हिस्से पर दाग धब्बे हैं, तो उन्हें आसानी से रिमूव कर सकते हैं।
और पढ़िए –Skin Care TIPS: चेहरे के ब्लैकहेड्स और दाग-धब्बे हटा देगा नींबू, मिलेगा जबरदस्त निखार, ऐसे करें यूज
स्किन के लिए फायदेमंद नींबू-एलोवेरा
दरअसल, नींबू के रस में मौजूद विटामिन सी और एलोवेरा स्किन के लिए बहुत उपयोगी होता हैं। नींबू में मौजूद विटामिन सी सिट्रिक एसिड को बढ़ाने का काम करता है, जबकि एलोवेरा जेल स्किन को बेहतर बनाने के साथ डेड सेल्स को हटाकर कोशिकाओं के निर्माण में उपयोगी होता है। नीचे जानिए इन दोनों से तैयार नुस्खा और उसके फायदे…
पहला तरीका
- 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें।
- इसमें नींबू का रस मिलाएं।
- फिर इसे दाग धब्बों पर लगाएं।
- अब 8-10 मिनट तक इंतजार करें।
- फिर त्वचा को पानी से साफ कर लें।
- इस घरेलू उपाय को दिन में 1-2 बार ट्राई कर सकते हैं।
दूसरा तरीका
- एक बाउल में 4-5 चम्मच पानी डालें।
- इसमें 5-6 बूंद नींबू की रस की मिलाएं।
- अब एक रूई को इस रस में भिगोएं।
- फिर निचोड़कर दाग धब्बों वाली जगह पर लगाएं।
- जब यह सूख जाएं, तो इसे पानी से धो लें।
- आप इसे दिन में 2 बार लगा सकते हैं।
नींबू-एलोवेरा का नुस्खा बदल सकता है चेहरे की रंगत
चेहरे पर एलोवेरा और नींबू का रस से तैयार इस नुस्खे के उपयोग से दाग-धब्बे दूर होते हैं। इतना ही नहीं चेहरे पर जमी गंदगी साफ होती है। स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बन सकती है। हफ्ते में 2 बार इस नुस्खे का यूज करने के बाद हर कोई आपकी खूबसूरती का राज पूछेगा।
Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
10 mins agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
3 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
5 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
7 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
8 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
10 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines