Skin Care TIPS: बादाम का तेल सेहत के साथ स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। ग्लोइंग स्किन में बादाम तेल आपकी मदद कर सकता है। चेहरे की झुर्रियां, दाग, धब्बे, झाइयां और पिंपल जैसी समस्याओं को छूमंतर करने में भी ये तेल मदद करेगा। इस खबर में हम आपके लिए चेहरे पर बादाम तेल लगाने का तरीका और फायदे बता रहे हैं।
स्किन के लिए फायदेमंद है बादाम तेल
बादाम के तेल में स्किन का खास ख्याल रखने वाले तत्व पाए जाते हैं। बादाम के तेल में विटामिन ए, विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड और जिंक होता है, जो आपकी स्किन को सॉफ्ट और चमकदार बनाता है। इतना ही नहीं बादाम तेल के इस्तेमाल से आपकी त्वचा के पुराने से पुराने से दाग कम हो सकते हैं।
चेहरे पर बादाम तेल लगाने के फायदे
1. झुर्रियां दूर होती हैं, स्किन सॉफ्ट बनती है
बादाम के तेल के इस्तेमाल से चेहरे की झुर्रियां दूर होती हैं। यह स्किन में खिंचाव बनाए रखता है। बादाम तेल में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों और झुर्रियों से भी बचाता है। इसमें मैजूद विटामिन ई त्वचा को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है।
2. रुखी त्वचा की समस्या खत्म करता है
रूखी त्वचा से निजात दिलाने में बादाम का तेल फायदेमंद है। रात में इस तेल को लगाकर सोने से रूखी-सूखी त्वचा की समस्या दूर होती है। चेहरा दमकने लगता है। बादाम तेल में मौजूद एक्जिमा और सोरायसिस शुष्क त्वचा के इलाज के लिए काफी कारगर होता है।
3. मुंहासे होंगे दूर
चेहरे पर बादाम का तेल लगाने से चेहरे के मुंहासे दूर होते हैं। बादाम तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल पाए जाते हैं, जो चेहरे पर मौजूद पिंपल्स और एक्ने को खत्म करने में मदद करते हैं।
4. चेहरे दाग-धब्बे दूर होते हैं
बादाम का तेल चेहरे के दाग-धब्बे दूर करता है। बादाम तेल में जिंक की भरपूर मात्रा होती है, जो दाग-धब्बों को कम करते हुए उसे बेदाग बनाती है। इसमें पाया जाने वाला फैटी एसिड अतिरिक्त तेल को कम करता है, जिससे चेहरा साफ होता है और उस पर कील मुंहासे नहीं होते।
चेहरे पर रात में बादाम तेल ऐसे लगाएं
- रात में सोने से पहले चेहरे का अच्छी तरह साफ करें।
- फेस क्लीन करने के लिए बढ़िया फेश बॉश का यूज करें।
- अब अपने चेहरे पर बादाम तेल लगाएं।
- बादाम तेल लगाने के साथ ही 5 मिनट मसाज करें।
- मुंहासों पर इस तेल की बूंदें लगाकर मसाज करें।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
5 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
9 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
13 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
14 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
16 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines