Skin care TIPS: बेदाग और ग्लोइंग स्किन हर कोई चाहता है, लेकिन सभी की यह चाहत पूरी नहीं होती। ज्यादातर लोग दाग-धब्बों और कील मुंहासों की समस्या से परेशान रहते हैं, जबकि कुछ लोगों के पास रूखी स्किन की समस्या होती है, अगर आप भी एक ग्लोइंग और बेदाग त्वचा पाना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। बादाम का तेल स्किन केयर रूटीन में शामिल करने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं।
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बादाम के तेल में विटामिन ए, विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड और जिंक जैसे कुछ खास पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को सॉफ्ट और चमकदार बनाते हैं। साथ ही इससे कई तरह की स्किन संबंधित परेशानियों को भी दूर करने में मदद मिलती है। हम आपके लिए बादाम तेल के फायदे और इसे यूज करने तरीका लेकर आए हैं।
और पढ़िए –Hair Care Tips: बाल टूटते-झड़ते हैं यो रात में करें ये 5 काम, हेयर होगें मजबूत-धने और शाइनी
बादाम तेल त्वचा को टाइट बनाता है और स्किन की सूजन कम करता है।
- बादाम का तेल चेहरे को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है और झुर्रियां कम करता है। विटामिन ई त्वचा को सॉफ्ट बनाने में मदद मदद करता है।
- बादाम के तेल में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों के नीचे मौजूद काले घेरे कम करता है।
- बादाम का तेल चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे और मुहांसों से निजात दिलाता है।
- बादाम के तेल में मौजूद जिंक त्वचा को बेदाग बनाता है। साथ ही इसमें पाया जाने वाला फैटी एसिड एक्स्ट्रा तेल को कम करता है।
- बादाम का तेल लगाने से स्किन का रूखापन दूर होता है और स्किन दमकने लगती है।
- बादाम का तेल स्किन के पोर्स खोलता है। साथ ही चेहरे पर जमी गंदगी को बाहर निकालता है, इससे कील-मुहांसे होने की संभावना कम हो जाती है।
- बादाम तेल में पाया जाने वाला एक्जिमा और सोरायसिस शुष्क त्वचा के इलाज के लिए काफी कारगर होता है।
चेहरे पर ऐसे लगाएं बादाम का तेल
बादाम के तेल में ऐसे कई गुण होते हैं, जो आपके चेहरे की रंगत को बढ़ाने के लिए फायदेमंद होते हैं। आप यदि बादाम तेल के पूरे लाभ चाहते हैं तो रात को सोते समय चेहरे को धोने के बाद इसका यूज करें, इससे त्वचा को पोषण मिलेगा और स्किन ग्लोइंग बनेगी।
और पढ़िए –Hair Growth TIPS: लंबे-घने-काले बाल चाहिए तो लगाएं ये चीज, जड़ से मजबूत हो जाएंगे हेयर
- रात में सोने से पहले आप बादाम तेल से चेहरे की मसाज करें।
- आप सोने से पहले बादाम का तेल में गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं।
Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
16 mins agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
8 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
10 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines