Skin Care Tips: ऐश्वर्या राय जैसी स्किन चाहते हैं, फॉलों करें ये 3 स्किनकेयर रूटीन

Skin Care Tips: त्योहार के मौके पर हर लड़की चाहती है कि उसकी स्किन ग्लो करे। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी स्किन ऐश्वर्या राय जैसी खूबसूरत दिखे तो ये टिप्स फॉलो करें।

Skin Care Tips

ऐश्वर्या राय

Skin Care Tips: त्योहार के मौके पर हर लड़की चाहती है कि उसकी स्किन ग्लो करे। ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है। इसलिए हर लड़की का मन करता है कि उनकी भी स्किन ऐश्वर्या राय जैसी खूबसूरत और मनमोहक नजर आए। बता दें कि सबसे अच्छी बात यह है कि उनके ब्यूटी रूटीन हैं, जिसमें बेस्ट स्किन केयर शामिल हैं, जिसमें नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, तो इस त्योहारी सीजन में ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी स्किन चाहते हैं तो इन टिप्स को फॉलो करें।

विज्ञापन

हाइड्रेटेड रहें और हाइजीन बनाए रखना

हार्पर बाजार यूके को अपने इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या ने बताया कि वे अपनी स्किन का ख्याल कैसे रखती हैं?  उन्होंने बताया कि स्किन के ग्लो को बनाए रखना काफी आसान होता है। इसके लिए आपको स्किन को हाइड्रेटेड और हाइजीन बनाए रखना होगा, इससे आपकी बाहरी चीजें खुद ही ठीक हो जाएंगी।

विज्ञापन

मॉइस्चराइजिंग है जरूरी

ब्यूटी एडवाइस के बारे में बात करते हुए ऐश्वर्या राय बताती हैं कि हमारी स्किन के लिए मॉइस्चराइजिंग बहुत ही जरूरी होती है। मॉइस्चराइजिंग आज हमारी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुकी है, क्योंकि मैंने बहुत जल्दी काम करना शुरू कर दिया था, इसलिए यह मेरे लिए रेगुलर रूटीन बन गया है। इसलिए चाहे मैं दिन भर काम करती रहूं, मैं दिन की शुरुआत और अंत मॉइस्चराइजिंग से ही करती हूं।

विज्ञापन

अपना आत्मविश्वास बनाए रखें

उन्होंने अंत में कहा कि किसी ने उन्हें  सलाह दी थी कि हमें अपना आत्मविश्वास बनाए रखना चाहिए और खुद पर ध्यान देना चाहिए। यह आपकी स्किन के लिए एक जरूरी पहलू है। उन्होंने कहा कि यह कोई  महंगे ब्रांडेड का प्रोडक्ट नहीं है, बल्कि स्किन को हेल्दी रखने के लिए एक अच्छी स्किनकेयर रूटीन है, जिसे हर किसी को अपनाना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ