Skin Care: जया किशोरी को आपने एक न एक बार ज़रूर वीडियो में देखा होगा। उनकी खूबसूरती के चर्चे काफी प्रचलित हैं। इसके साथ ही ऐसे बहुत से लोग हैं जो उनकी जैसी ही सुंदरता चाहते हैं। लेकिन आजकल मार्केट में ऐसे कई प्रोडक्ट्स आ गए हैं जो बस कुछ ही देर के लिए त्वचा पर चमक देते हैं, उसके बाद चेहरा वैसा ही रूखा हो जाता है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं जो स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए केमिकल प्रोडक्ट्स के भरोसे बैठे रहते हैं तो आइए जानते हैं जया किशोरी का ब्यूटी सीक्रेट जिसे वह रोजाना अपनाती हैं।
जया रोजाना लगाती हैं फेस मास्क
जया किशोरी ने एक पॉडकास्ट के दौरान अपनी निखरती, सुंदर त्वचा को लेकर बताया कि वह रोजाना बेसन, दही, हल्दी का मास्क सोने से पहले लगाती हैं, जिससे उनकी त्वचा इतनी ग्लोइंग और क्लियर, सुंदर दिखती है। इसके साथ ही जया किशोरी ने यह भी बताया कि उनके घर में इस मास्क को सभी लोग रोजाना इस्तेमाल करते हैं तो आइए जानते हैं कि इस मास्क को कैसे तैयार किया जा सकता है। इसके साथ ही आप इसको रोज़ाना किस तरह से लगा सकते हैं, ताकि आपकी त्वचा सुंदर और ग्लोइंग दिखे।
ये भी पढ़ें- Skin Care: हरियाली तीज से पहले चेहरे पर आ गया पिंपल? मिनटों में करें गायब इस जबरदस्त तरीका से
मास्क बनाने का तरीका
जया किशोरी ने पॉडकास्ट के दौरान बताया कि इस मास्क को बनाने के लिए वह थोड़ा सा बेसन लेती हैं। इसके बाद इस बेसन में थोड़ा सा दही मिलाती हैं। आखिरी में इस मिश्रण में थोड़ी सी मात्रा में हल्दी डालती हैं। इसके बाद इसको अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार करती हैं।
इस तरह से लगाएं मास्क
जया मास्क लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से साफ करती हैं। इसके बाद रोजाना सोने से पहले इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाती हैं। कम से कम 15-20 मिनट तक मास्क को छोड़ देती हैं। इसके बाद जब मास्क सूख जाता है तो ठंडे पानी से चेहरे को धो लेती हैं।
अगर आप भी जया किशोरी जैसी सुंदर और क्लियर स्किन चाहते हैं तो रोजाना इस मास्क को सोने से पहले लगा सकते हैं और ग्लोइंग तथा चमकदार त्वचा पा सकते हैं।
सामग्री के फायदे
- अगर आप अपनी त्वचा पर बेसन का प्रयोग करते हैं तो यह गहराई से सफाई करता है और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है, जिससे चेहरा साफ और फ्रेश दिखता है।
- दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को मुलायम बनाता है, दाग-धब्बों को हल्का करता है और त्वचा को नमी देता है। इसके साथ ही दही त्वचा की प्राकृतिक चमक को भी बढ़ाता है।
- हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पिंपल्स और त्वचा पर होने वाली सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें- Skin Care: आप भी पा सकती हैं तमन्ना भाटिया जैसी स्किन, बस अपनाएं ये आसान फेस मास्क रूटीन
संबंधित खबरें
Navratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
2 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
4 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
22 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 days agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines