Skin Care: आजकल बहुत-सी महिलाएं हरियाली तीज की पार्टी ऑर्गनाइज करती हैं, जिसमें जाने के लिए हर महिला काफी उत्सुक होती है। तीज को बस दो ही दिन बचे हैं अगर इस बीज आपका कोई तीज पार्टी प्लान बन रहा है लेकिन पिंपल के चक्कर में आप नहीं जा पा रही हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे उपाय के बारे में जिन्हें आप अपना सकती हैं और मिनटों में ही छुटकारा पा सकती हैं। इसके साथ ही आप अपनी तीज पार्टी का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन भी बन सकती हैं।
पिंपल से छुटकारा पाने के लिए
अगर आप भी कहीं बाहर जाने की सोच रही होती हैं और वैसे ही आपकी त्वचा पर पिंपल आ जाता है तो अब ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है। आप पिंपल से छुटकारा पाने के लिए एक घरेलू पेस्ट बना सकती हैं, जिसके लिए आपको सिर्फ दो चीजों की जरूरत पड़ेगी।
ये भी पढ़ें- Hariyali Teej: हरियाली तीज के लिए झूला सजाने के ये आइडियाज बना देंगे आपकी फोटो को वायरल
पिंपल पेस्ट बनाने के लिए
इस पेस्ट को बनाने के लिए आप सबसे पहले टी ट्री ऑयल लें और फिर उसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इस मिश्रण को अच्छे से मिला लें। जब पेस्ट तैयार हो जाए तो सबसे पहले अपने चेहरे को फेस वॉश से अच्छे से साफ करें। इसके बाद इस पिंपल पेस्ट को रुई की मदद से अपने पिंपल पर लगाएं। ध्यान रखें कि आपको इस प्रक्रिया को हर दो घंटे में दोहराना है। इससे आपका पिंपल भी ठीक हो जाएगा और आप आराम से बाहर घूमने जा सकेंगी या अपनी हरियाली तीज की पार्टी का भरपूर मजा ले सकेंगी।
इस घरेलू पेस्ट के लाभ
टी ट्री ऑयल के फायदे
यह एक नेचुरल एंटीसेप्टिक है, जो बैक्टीरिया को खत्म करता है। त्वचा की सूजन को कम करता है। पिंपल्स को सुखाकर जल्दी ठीक करता है।
एलोवेरा जेल के फायदे
त्वचा को ठंडक और नमी देता है। जलन और लालिमा को कम करता है। त्वचा की मरम्मत कर उसे चमकदार बनाता है।
अब तीज पार्टी में दिखें सबसे सुंदर
इस आसान और प्रभावी उपाय को अपनाकर आप बिना मेकअप के भी ग्लोइंग और साफ त्वचा पा सकती हैं। पिंपल की चिंता छोड़ें और हरियाली तीज की पार्टी में बनें सबकी नजरों का केंद्र।
ये भी पढ़ें- Hariyali Teej 2025: इस हरियाली तीज पर अपनी लाड़ो को पहनाएं ये स्टाइलिश लहंगा, सबकी टिक जाएगी उस पर नजर
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
5 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
8 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
12 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines