Skin Care: सर्दियों में सुंदरता बढ़ाएगी मलाई! जानिए लगाने का सही तरीका
Skin Care Tips in Hindi: सर्दियों में मलाई का प्रयोग आपकी स्किन के लिए अमृत का काम कर सकता है। आइए जानते हैं स्किन पर ताजा मलाई यूज करने के अलग-अलग तरीके।
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Skin Care Tips in Hindi: सर्दियों के मौसम में त्वचा बहुत रूखी-सुखी हो जाती है और ज्यादा ट्रेवेल करने से चेहरे पर कालापन आने लगता है इन समस्याओं को दूर करने के लिए मलाई का उपयोग करना आपके रंग को हल्का और चमकदार बनाने का एक बेहतरीन और नेचुरल तरीका है। आपको बता दें कि मलाई लैक्टिक एसिड से भरपूर होती है, जो नेचुरल एक्सफोलिएंट के रूप में कार्य करती है और मरी हुई त्वचा के निखार को वापिस ले आती है, जिससे त्वचा का रंग पहले से साफ, मुलायम और चमकदार हो जाता है। आइए आगे जानते है त्वचा का कालापन दूर करने के लिए मलाई का उपयोग कैसे करें :

मलाई आपकी त्वचा के लिए एक अच्छा क्लींजर भी साबित हो सकती है। इसमें मौजूद विटामिन और प्रोटीन के कारण यह रोमछिद्रों को खोलता है और त्वचा की गंदगी को साफ करता है।

सर्दी के मौसम में त्वचा का रूखा और बेजान होना आम बात है। हालाँकि, दूध की मलाई का उपयोग आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार मलाई में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो त्वचा को हाइड्रेट करता है

अगर आपकी स्किन बिल्कुल डेड हो चुकी है स्किन पर कोई ग्लो नहीं बचा पिम्पल्स आना बंद नहीं हो रहे है तो अपनी त्वचा की देखभाल में मलाई को जरूर शामिल करें। ये आपकी डेड स्किन को खत्म कर देगा। दूध की मलाई से एक्सफोलिएट करने से आपको मुलायम और खूबसूरत त्वचा मिल सकती है।
सूर्य की हानिकारक किरणों के लंबे समय तक संपर्क में रहने से त्वचा पर टैनिंग हो जाती है। मलाई इस समस्या से निपटने में आपकी मदद कर सकती है। इसे त्वचा पर लगाने से ठंडक मिलती है जो सनबर्न से निपटने में मदद करती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: