हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आपको कैसे पता चलेगा कि दोस्ती कब खत्म हो रही है? Ankur Warikoo ने बताया ये 5 साइन दिखने लगते हैं

Signs Your Friendship Is Ending: दोस्ती रिलेशनशिप नहीं होती जिसे एक वक्त पर खत्म कर दिया जाए, लेकिन दोस्त का व्यवहार आपको बता देता है कि अब शायद यह दोस्ती पहले की तरह नहीं रही है. यहां जानिए कौन से साइन बताते हैं कि दोस्ती खत्म होने वाली है.

विज्ञापन
जानिए कैसे पता चलता है कि दोस्ती खत्म हो रही है. Image Credit- Pexels

Friendship: दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो तभी निभाया जा सकता है जब व्यक्ति उसे निभाना चाहता है. पक्की दोस्ती में एक बार अगर दरार आ जाए तो उसे भरना मुश्किल होता है और अगर यह दरार वक्त के साथ गहरी होती जाए तो समझ आ जाता है कि दोस्ती अब खत्म हो गई है. एंटरप्रिन्योर, लेखक और एजुकेटर अंकुर वारिकू अपने सोशल अकाउंट से अक्सर ही अलग-अलग तरह के जानकारी वाले वीडियो शेयर करते रहते हैं. अपने ऐसे ही एक वीडियो में अंकुर ने बताया है कि जब कोई दोस्ती खत्म (Friendship End) होने वाली है तो कौन से 5 साइन दिखने लगते हैं. आप भी जानिए कैसे पता चलेगा कि दोस्ती अब ज्यादा दिन टिकेगी नहीं और खत्म होने को है.

ये 5 साइन बताते हैं कि दोस्ती खत्म होने वाली है

प्लान कैंसिल होना – आप अक्सर देखते हैं कि आखिरी मूमेंट पर ही आपका दोस्त अक्सर ही प्लान कैंसिल कर देता है. ऐसा एक बार होता है, फिर दो बार, फिर तीन बार और बस होता चला जाता है.

सिर्फ मुश्किल में बात करना – अब आपकी और आपके दोस्त की बात अच्छे पलों में नहीं होती बल्कि सिर्फ उन पलों में होती है जब आपका दोस्त किसी तरह की मुसीबत में होता है. वहीं, अगर आप मुसीबत में हो तो आपका दोस्त (Friend) हमेशा ही गायब रहेगा मगर जब उसकी जिंदगी में कुछ डांवाडोल हो जाता है तो वो एकदम से बात करने आता है.

विज्ञापन

वह आपके सीक्रेट्स नहीं रखता – जिस दोस्त के सामने आप अपने दिल के दर्द बयां करते हैं वो उन सीक्रेट्स को भी गॉसिप की तरह लोगों को बताता है. आपकी परेशानी सभी के लिए एक दिलचस्प कहानी बन जाती है.

आपके लिए जो जरूरी है उन्हें याद नहीं रहता – आपका जन्मदिन, प्रोमोशन या आपसे जुड़ी छोटी-बड़ी यादें आपके दोस्त को अब याद नहीं रहतीं, जो जरूरी लगती थीं और अब नहीं लगतीं.

विज्ञापन

छोटी गलतियां और बड़े झगड़े – आपके और आपके दोस्त की छोटी-छोटी गलतियां अब बड़े झगड़ों में बदल जाती हैं. आप अक्सर ही एकदूसरे से लड़ने लगे हैं.

अंकुर वारिकू कहते हैं कि आगर आपके और आपके दोस्त के बीच भी यही सब हो रहा है तो यह दोस्ती दोस्ती नहीं है, अब आपको आगे बढ़ जाना चाहिए. ये क्लियर साइन हैं कि आपकी दोस्ती अब खत्म होने वाली है या शायद काफी पहले ही हो गई है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – कैसे पता चलेगा कि कोई आपको पसंद करता है? ये 7 साइन कर देंगे कंफर्म

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola