Side Effects Of Fruits: क्या आपने कभी सुना है कि फल खाने से भी नुकसान हो सकता हैं। जी हां चौंकिए मत अक्सर कहा जाता है कि अच्छी डाइट वहीं होती है, जिसमें फल भी हो। लेकिन ठहरिए डाइट में फलों का होना एक बेहतर लाइफस्टाइल की निशानी है पर क्या आप जानते हैं कि अगर आपने ज्यादा फलों को खाया तो आप बीमार हो सकते हैं।
एक स्टडी के मुताबिक यह सामने आया कि फलों में जो नेचुरल शुगर होते हैं, जिसे फ्रुक्टोज कहा जाता है, वो सेहत की दृष्टि से फायदेमंद नहीं होते है। हमेशा ही ऐसा होता है कि लोग सेहत को बेहतर को बनाने के लिए खूब फल खाते हैं, लेकिन कोई ये नहीं जानता कि अच्छी सेहत बनाने के चक्कर में इन फलों को आप जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं उनसे आपको कितना नुकसान हो सकता है।
और पढ़िए –Benefits Of Coconut Oil: सोने से पहले नारियल तेल से करें चेहरे की मसाज, मिलेंगे ये फायदे
ज्यादा फल खाना क्या कर देगा शरीर की दुर्गति
सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा फाइबर वाला फल सेब होता है, जिसे लोग बहुत चाव से खाते हैं। इसके साथ ही सेब में प्रोटीन, फैट, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, शुगर, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, विटामिन सी, विटामिन बी 6, विटामिन ए जैसे पोषक तत्व प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं।
यही वजह है कि लोग ठंड में भी इसको खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप बहुत ज्यादा सेब का सेवन करते है तो इससे शरीर को फैट और प्रोटीन के बजाय अधिक चीनी और कार्बोहाइड्रेट मिलता है। शरीर में ज्यादा कार्बोहाइड्रेट हो जाने की वजह से सेहत को नुकसान होता है।
और पढ़िए –Meerut Ki Gajak: अजी…. मुरैना नहीं, मेरठ की है ‘असली गुड़ की गजक’, जानें 150 साल पुरानी कहानी
ज्यादा फल खाने से हो सकती हैं ये बीमारियों
शुगर
अगर आप बहुत ज्यादा तरबूज, आम, अनानास और लीची जैसे फल खाते हैं, तो ये आपका शुगर बढ़ा देते हैं. इन फलों में फ्रुक्टोज, शुगर को लेवल को बढ़ाने का काम करता है, इसलिए डायबिटीज के रोगी को इनका सेवन नहीं करने का कहा जाता है। डायबिटीज पेशेंट लो ग्लिसमिक फ्रूट्स को ही खाएं, जैसे- सेब, अंगूर, संतरा और मौसमी फायदा करेगा।
मोटापा
कुछ लोग सोचते हैं कि फल खाने से मोटापा कम होता है, लेकिन ऐसा सोचना बहुत गलत है और इसके उलटे परिणाम भी हो सकते हैं। इसलिए डाइट में भर-भर कर फल खाने वाले लोग सावधान हो जाएं, क्योंकि ज्यादा मीठे फलों में फ्रुक्टोज अधिक होता है और इससे वेट लॉस नहीं बल्कि वेट बढ़ता है और जानकारी का अभाव में अक्सर लोग ओबेसिटी का शिकार होते हैं।
दिमाग पर होता हैं उल्टा असर
फलों को खाने से आपकी भूख तो शांत होती है, लेकिन इससे आपको दिमाग की गर्मी बढ़ जाती हैं और इसका बहुत उल्टा असर दिमाग पर होता हैं। ज्यादा फ्रुक्टोज के कारण न्यूरोइन्फ्लेमेशन ब्रेन माइटोकांड्रियल डिसइन्फेक्शन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस जैसी परेशानी हो जाती है, इसलिए कोशिश करें कि फलों का सीमित मात्रा में ही सेवन करें।
और पढ़िए –अगर लाइफस्टाइल में कर लिए ये चेंज तो आसानी से कंट्रोल हो जाएगा बढ़ता कोलेस्ट्रॉल
लीवर हो जाएगा खराब
अधिक फल खाने से आपके लीवर पर उल्टा असर हो सकता हैं। अगर आप ज्यादा फल खाते हैं तो इससे आपके लीवर पर फैट जम जाता हैं। मेडिकल भाषा में इसे नॉन एल्कोहलिक फैटी लीवर के नाम से जाना जाता है।
यूरिक एसिड की बीमारी
फलों में फ्रुक्टोज होता है, जो यूरिक एसिड को बढ़ा देता है और इससे अर्थराइटिस और किडनी की गंभीर परेशानी हो जाती है।
कमजोर हो जाएगी इम्यूनिटी
एक स्टडी में सामने आया कि फलों में मौजूद फ्रुक्टोज की हाई डाइट इम्यूनिटी सिस्टम की पूरी प्रक्रिया में उथल-पुथल मचा देती है और इसकी वजह से इम्यून ज्यादा उत्तेजित या सक्रिय होता है और यह अपना काम सही से नहीं करता है और शरीर में इम्यून सिस्टम सूजन के रूप में बदल जाता है। इससे सेल्स और टिशूज डैमेज होना शुरू हो जाते है और शरीर के कई अंग ठीक से काम करना बंद कर देते हैं।
इन फलों में पाया जाता है ज्यादा फ्रुक्टोज
हर फल में पाया जाने वाला फ्रुक्टोज एक नेचुरल शुगर है। कुछ फलों में यह कम होता है, तो कुछ में ज्यादा। गन्ना, चुकंदर मक्का, सेब, केला, अंगूर नाशपाती, खुबानी, तरबूज, चेरी, आम, स्ट्रौबरी इन सभी फलों में फ्रुक्टोज ज्यादा होता है। कुछ लोगों को लगता है कि फलों को ज्यादा खाने से आप अधिक न्यूट्रिशन ले रहे हैं और इस चक्कर में आप कई चीजों से दूरी बना लेते हैं और हम कमजोरी के शिकार हो जाते हैं।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 hr agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
7 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
8 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
9 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
11 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines