Aniruddhacharya Maharaj Beauty Secrets: ग्लोइंग स्किन सभी पाना चाहते हैं। इसके लिए जहां कुछ लोग ब्यूटी पार्लर में जाकर महंगे से महंगा ट्रीटमेंट कराते हैं, तो कुछ स्किन को चमकाने के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार तमाम नुस्खों और ब्यूटी प्रोडक्ट्स को अपनाने के बाद भी चेहरे पर वो निखार नहीं आ पाता है, जिसकी ख्वाहिश हर लड़की की होती है। सोशल मीडिया पर इस समय अनिरुद्धाचार्य महाराज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अनूठे ब्यूटी टिप्स के बारे में बता रहे हैं।
अनिरुद्धाचार्य महाराज एक कथावाचक हैं, जो सनातन धर्म से जुड़ी जरूरी बातों के बारे में बताते हैं। इसी के साथ वो कथा में आए लोगों को उनके जीवन से जुड़ी परेशानियों का समाधान भी देते हैं। अनिरुद्धाचार्य महाराज एक माह में कई अलग-अलग जगह पर कथा करते हैं। भागदौड़ भरी जीवनशैली होने के बाद भी उनकी स्किन हर समय ग्लो करती है। ग्लोइंग स्किन के अलावा उनके बाल भी काले और घने हैं। एक बार जब किसी पॉडकास्ट में एंकर ने अनिरुद्धाचार्य महाराज से उनकी चमकती-दमकती त्वचा और घने बालों के राज के बारे में पूछा, तो उन्होंने अपने सीक्रेट ब्यूटी टिप्स के बारे में बताया, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
ये है बाबा की ग्लोइंग स्किन का राज!
एंकर ने अनिरुद्धाचार्य महाराज से सवाल किया कि, ‘आपके बाल बड़े सुंदर हैं, आप शैम्पू का इस्तेमाल करते हैं?’ इस पर बाबा ने कहा, ‘मैं अपने बाल मुल्तानी मिट्टी से धोता हूं।’ इसके बाद जब एंकर ने बाबा से उनके साबुन के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, ‘मैं साबुन का इस्तेमाल नहीं करता हूं। मैं मुल्तानी मिट्टी से नहाता हूं। चेहरे पर मैं मुल्तानी मिट्टी और शुद्ध देसी गाय का गोबर लगाता हूं। आज के समय में लोगों को गाय के गोबर से घृणा हो गई है। लेकिन ये चेहरे के लिए बेस्ट है।’
ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? सर्दियों की डाइट में शामिल करें सिर्फ ये 1 चीज
मुल्तानी मिट्टी के फायदे
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, चेहरे के लिए मुल्तानी मिट्टी बहुत फायदेमंद होती है। ये एक प्राकृतिक क्लींजर है, जो स्किन की गहराई से सफाई करती है। चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से पोर्स में जमी गंदगी साफ होती है। दरअसल, इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जिससे मुंहासे और पिंपल्स कम होते हैं। इसके अलावा मुल्तानी मिट्टी को पैक के तौर पर फेस पर लगाने से त्वचा में टाइटन आती है, जिससे झुर्रियां कम होती हैं।
ये भी पढ़े- हीमोग्लोबिन बढ़ाएगा स्वामी रामदेव का ये फॉर्मूला, 7 से 14 दिन तक करना पड़ेगा ये काम
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 hr agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
1 hr agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
1 hr agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
3 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
4 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
6 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
20 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
22 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
23 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines