Shoulder, Neck, Back And Cervical Pain: क्या आप गर्दन, कंधे, कमर या फिर सर्वाइकल से परेशान रहते हैं? अक्सर हमारे सोने, बैठने या गलत पोजिशन में काम करने से शरीर के अंगों में दर्द होता है और दर्द कभी-कभी इतना ज्यादा होता है कि हम परेशान हो जाते हैं। हमारी गलत आदतें इन सब का कारण बनती हैं।
कई बार सोने के पोस्चर के कारण भी दर्द होता है, जिसे इग्नोर नहीं करना चाहिए। इस दर्द की वजह से उठना-बैठना और सोना सब कुछ बर्बाद होता है, इसलिए समय रहते इलाज के साथ-साथ घर पर आप कुछ आसान से योग कर सकते हैं, जिनकी मदद से दर्द से छुटकारा मिल सकता है, आइए जानें..
कंधे, गर्दन, पीठ में दर्द का कारण
- मांसपेशियों में तनाव
- सर्वाइकल डिस्क
- सर्वाइकल स्टेनोसिस
- थोरसिक आउटलेट सिंड्रोम
- मोच
- हार्ट अटैक
- लंग्स कैंसर
- सरवाइकल फ्रैक्चर
कंधे, गर्दन, पीठ में दर्द में आराम देंगी ये एक्सरसाइज
कंधे की एक्सरसाइज
अगर आपको सर्वाइकल का दर्द है, तो आप अपने दोनों कंधों को पीछे लेकर जाएं, फिर अपनी ठुड्डी को बायीं तरफ लेकर जाएं और 5 तक काउंट करें। इसके बाद ठुड्डी को दाहिनी ओर लेकर जाएं दी फिर वही 5 तक गिने। फिर एक लंबी सांस ले और 5 बार फिर से गिने, अब सांस को छोड़ते समय भी 9 तक गिने। ये सारे प्रोसेस के बाद गर्दन को दाएं और बाएं घुमाएं। ऐसा करने से आप सर्वाइकल के दर्द में आराम के साथ-साथ राहत भी मिलती है।
ये भी पढ़ें- तनाव और चिंता से आप भी हैं घिरे? छुटकारा दिलवाने में मददगार होंगे ये 4 Herbs!
फॉरवर्ड और बैकवर्ड टिल्ट
अपनी कमर को सीधा रखें और ठुड्डी को चेस्ट की ओर नीचे लें जाएं, करीब 10-20 सेकंड के लिए रुक जाएं। रिलेक्स करें और धीरे-धीरे अपने सिर को वापस ऊपर की ओर उठाएं और अब ठुड्डी को छत की तरफ उठाया और सिर को अपनी कमर की ओर लेकर जाएं। इसे हर दिन 10 सेकंड के लिए जरूर करें।
साइड रोटेशन
अपनी कमर को सीधा रखें और धीरे-धीरे अपने सिर के राइट तरफ मोड़ा, जब तक आपको गर्दन और कंधे की साइड में खिंचाव महसूस न करें। 15 सेकंड के लिए ऐसे ही पकड़ें और फिर धीरे-धीरे सिर को आगे की तरफ मोड़ें और उसके बाईं ओर भी दोहराएं।
शोल्डर रोल
अपने कंधों को सीधा करें और ऊपर की तरफ उठाया और एक सर्कल में आगे की तरफ लेकर जाएं। इसे 6 बार करें और पहले वाली पोजीशन में लौटें। फिर पीछे की ओर जाते हुए दोहराएं और वापस 6 सर्कल बनाएं। यह सारी आसान सी एक्सरसाइज आप काम के समय ब्रेक लेकर भी कर सकते हैं और दर्द को कम कर सकते हैं।
गर्दन और कंधे के दर्द को कैसे रोकें
- अपना तकिया बदलें
- पेट के बल सोने से बचना चाहिए
- सोने की नई पोजीशन आजमाएं
- अपनी सोने की हैबिट में सुधार करें
- अच्छे फिजियोथेरेपिस्ट से सलाह करें
संबंधित खबरें
धनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
54 mins agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
1 hr agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
4 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
5 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
6 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
8 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
8 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
22 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines