हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shelled Almonds Vs Peeled Almonds: छिलके वाले बादाम या छीले हुए बादाम में ज्यादा बेहतर कौन?

Shelled Almonds Vs Peeled Almonds:अगर आप भी सुबह बादाम का सेवन करते हैं, तो ये आपके लिए जानना जरूरी है कि छिलके वाले बादाम और छीले हुए बादाम में से कौन-सा ज्यादा बेहतर हो सकता है।

विज्ञापन
Shelled Almonds Vs Peeled Almonds

Shelled Almonds Vs Peeled Almonds: बादाम को लंबे समय से एक पावर हाउस फ्रूट या ड्राई फ्रूट के रूप जाना जाता है। कई लोग रोज सुबह बादाम खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग इसे छीलकर खाते हैं, तो कुछ लोग बिना छीले खाते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इन दोनों में से कौन-सा आपके लिए  ज्यादा फायदेमंद होता है? इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो दिल और दिमाग दोनों को हेल्दी रखता है। ये विटामिन-ई से भरपूर होने के कारण स्किन और बालों को भी हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। आइए यहां जानते हैं कि छिलके वाले बादाम या बिना छीले बादाम में से कौन-सा ज्यादा फायदेमंद होता है?

बिना छिलके वाले बादाम के फायदे

बिना छिलके वाले बादाम पेट के लिए फायदेमंद होते हैं, जो आसानी से पच जाते हैं। जब हम बादाम को छील कर खाते हैं तो फाइबर की मात्रा कम हो जाती है, जिससे उन्हें डाइजेशन सिस्टम में पचाना और अवशोषित करना आसान हो जाता है। भिगोए और छिले हुए बादाम, बादाम के छिलके में पाए जाने वाले टैनिन जैसे पोषक तत्व हमारे शरीर को नहीं मिलता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Chandni Bhabhda ने घरेलू नुस्खों से कैसे पाया PCOD से छुटकारा? इंस्टाग्राम पर शेयर की जर्नी

छिलके सहित बादाम के फायदे

छिलके सहित बादाम खाने से हमारे शरीर को नेचुरल फाइबर मिलता है। बादाम के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो  शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। बादाम के छिलकों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट खास कर के पॉलीफेनॉल्स ऑक्सीडेटिव के नुकसान  से लड़ने में मदद करते हैं, साथ ही आपकी कोशिकाओं रक्षा कर आपको कई बीमारियों से बचा कर रखते हैं। साथ ही फाइबर की मात्रा शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है।

विज्ञापन

दोनों में से कौन-सा फायदेमंद

इससे ये पता चलता है कि आप चाहे आप बिना छिलके वाले बादाम का सेवन करें या फिर बिना छिले हुए बादाम दोनों ही आपके लिए फायदेमंद है। दोनों ही तरह से बादाम का सेवन करने से हमारे पेट और शरीर के लिए फायदा पहुंचता है। ये दोनों ही आपके स्नैकिंग क्रेविंग को कम करता है और वजन घटाने में भी मदद कर सकता है।

ये भी पढ़े- शरीर में पानी की कमी होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola