Sharad Purnima Kheer Recipe: ऐसे तो शरद पूर्णिमा हर साल आती है. बहुत से लोगों को इस दिन का इंतजार रहता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि चंद्रमा इस दिन अपनी सोलह कलाओं से पूर्ण होता है. इसके साथ ही लोग इस दिन चावल या मखाने की खीर बनाते हैं और रात में चंद्रमा की रोशनी में रखते हैं, ताकि चंद्रमा के गुण इस खीर में समाहित हो जाएं. अगर आप भी सोच रहे हैं कि आज की शाम चंद्रमा आने से पहले खीर को किस नए और टेस्टी (Tasty Kheer) तरीके से बनाएं तो आइए जानते हैं चावल वाली खीर की रेसिपी के बारे में, जिसे आप बनाकर चंद्रमा की रोशनी में रख सकते हैं, साथ ही सभी को टेस्टी चावल की खीर खिला सकते हैं, जिसे खाते ही सभी आपकी तारीफ करने लगेंगे.
शरद पूर्णिमा स्पेशल क्रीमी चावल की खीर | Sharad Purnima Special Chawal Kheer
आवश्यक सामग्री
- फुल क्रीम दूध – 1 लीटर
- बासमती चावल (धुले और भिगोए हुए) – 1/4 कप
- चीनी – 1/2 कप (स्वाद अनुसार)
- इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच
- केसर – 5-6 धागे (गर्म दूध में भिगोए हुए)
- कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू, पिस्ता) 2-3 चम्मच
- घी – 1 चम्मच
इस तरह बनाएं चावल की खीर
आज की शरद पूर्णिमा की शाम आप इस तरह चावल की खीर तैयार कर सकते हैं. जिसके लिए आप सबसे पहले चावलों को धोकर 20-30 मिनट के लिए भिगो दें. इसके बाद पानी निकाल दें. अब एक भारी तले वाले बर्तन में दूध को उबालने रखें. जब दूध उबलने लगे, तो आंच धीमी कर दें और दूध को लगातार चलाते हुए पकाएं. अब भिगोए हुए चावल दूध में डालें. धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए चावल को नरम होने तक पकाएं लगभग 30-35 मिनट . बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध नीचे से ना जले. जब चावल अच्छी तरह गल जाएं और खीर गाढ़ी हो जाए, तब उसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें. 5-7 मिनट और पकाएं ताकि चीनी पूरी तरह से खीर में घुल जाए.
ये भी पढ़ें-Sharad Purnima 2025 Wishes: शरद पूर्णिमा पर सभी को दीजिए शुभकामनाएं, भेजिए यहां दिए खास संदेश
अब इसमें भीगे हुए केसर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें. अगर आपके पास केसर नहीं है तो रहने दें. बस ड्राई फ्रूट्स डाल दें. अब खीर को 2 मिनट तक और पकाएं. बस इस तरह से आपकी चावल की खीर रेड़ी हो जाएगी
आप इसको चांदनी रात में खुले आसमान के नीचे रखकर कुछ समय के लिए ठंडा करें. इसके साथ ही चंद्रमा के सारे गुण खीर में आने दें. इसके बाद आप इसको पूरे परिवार के साथ मिलकर खाएं और इस पावन दिन का आनंद लें.
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: आज शरद पूर्णिमा की रात से जागेगा 12 राशियों का भाग्य, पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
9 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
13 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
15 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
17 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
19 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines