Shahi Phirni Recipe Basant Panchami 2023: देशभर में 26 जनवरी को रिपब्लिक डे मानाया जा रहा है। इसके साथ ही आज यानी 26 जनवरी को हिन्दू कैलेंडर के अनुसार माघ शुक्ल पंचमी है जिसके चलते बसंत पंचमी (Basant Panchami) भी है। इस दिन को वसंत पंचमी (Vasant Panchami) और सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है। दोनों खास अवसरों को देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में आप भी अपने घर में कुछ स्पेशल बना सकते हैं।
इस दिन को और खास बनाने के लिए आप घर में शाही फिरनी रेसिपी बना सकते हैं। इसके अलावा अगर आप सरस्वती को भोग लगाना चाहते हैं तो पीले रंग के प्रसाद के तौर पर आप शाही फिरनी तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना बेहद ही आसान है। आइए आपको शाही फिरनी बनाने का आसान तरीका बताते हैं।
और पढ़िए – ‘राजमा’ स्वाद के साथ देता है कई सारे फायदे, अब ‘Rajma Rice’ खाने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर
Shahi Phirni Recipe Ingredients in Hindi
- चावल
- दूध
- बादाम
- पिस्ता
- केसर
- चीनी
- इलायची
Shahi Phirni Recipe in Hindi
- सबसे पहले चावल को एक कटोरी में डालें।
- अब इसे किसी मिक्सी या चाहें तो सिलबट्टे की मदद से मोटा पीस लें।
- चावल को थोड़ा दरदरा पीस लें।
- इसके बाद अलग रख दें।
- अब गैस पर एक कढ़ाई रखें और उसमें थोड़ा सा देसी घी डालें।
- इसमें ड्रायफ्रूट्स जैसे- बादाम, काजू आदि को हल्का लाल होने तक भून लें।
- अब एक प्लेट में निकाल कर रख दें।
- इसके बाद चावलों को उसी कढ़ाई में थोड़ा भूनें, ध्यान रहे कि आपको इसे लगातार चलाते रहना है।
- इसके बाद कढ़ाई में दूध भी डाल दें। अब एक दो बार उबाल आने दें।
- बीच-बीच में चावलों को चलाते रहें। इसके बाद हल्की गैस करके थोड़ी देर के लिए छोड़ दें।
- अब इसमें बादाम, पिस्ता और केसर डाल दें। सभी को अच्छे से मिलाएं।
- इसके बाद इलायची को पीसकर या इलायची पाउडर इसमें मिला दें।
- इसको तब तक पकाएं जब तक इसमें गाढ़ापन नजर ना आए।
- इस तरह से शाही फिरनी बनकर तैयार हो जाएगी।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
11 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
13 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
14 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
15 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
16 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
16 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
18 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
19 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
21 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines