Shahi matar ki sabji: हरी मटर फाइबर, सोडियम, फास्फोरस, पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन जैसे कई हेल्दी गुणों का भंडार होती है। मटर को आमतौर पर लोग चाट, सब्जी या पराठे के तौर पर बनाकर खाना पसंद करते हैं।
लेकिन क्या कभी आपने शाही मटर की सब्जी ट्राई की है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए शाही मटर की सब्जी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद और सेहत दोनों ही लिहाज से बेहतरीन होता है।
इसको आप किसी भी खास मौके पर बनाकर मेहमानों को सर्व कर सकते हैं। इसका स्वाद एक बार चखकर हर कोई आपके खाने का फैन बन जाएगा, तो चलिए जानते हैं शाही मटर की सब्जी (How To Make Shahi matar ki sabji) बनाने की विधि-
शाही मटर की सब्जी बनाने की आवश्यक सामग्री-
- मटर 1 कटोरी
- मलाई 3 बड़े चम्मच
- प्याज का पेस्ट 3 बड़े चम्मच
- टमाटर का रस 5 बड़े चम्मच
- लहसुन और अदरक का पेस्ट 1 बड़ा चम्मच
- धनिया 1 छोटा चम्मच
- हल्दी 1/2 छोटा चम्मच
- गरम मसाला 1 छोटा चम्मच
- स्वादानुसार नमक
शाही मटर की सब्जी कैसे बनाएं? (How To Make Shahi matar ki sabji)
- शाही मटर की सब्जी बनाने के लिए आप सबसे पहले हरी मटर लें।
- फिर आप हरी मटर में नमक और पानी डालकर उबाल लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म कर लें।
- फिर आप गर्म तेल में जीरा और हींग डालकर तड़काएं।
- इसके बाद आप इसमें प्याज, टमाटर, लहसुन और अदरक का पेस्ट डालकर भून लें।
- फिर आप इसमें सारे मसाले डालकर तेल के अलग होने तक पकाएं।
- इसके बाद आप इसमें मटर डालकर एक बर्तन से ढक कर पकाएं।
- फिर आप इसमें मलाई डालकर करीब 5 मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें।
- अब आपकी लजीज शाही मटर की सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसको गर्मा-गर्म रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
4 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
9 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
11 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
15 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines