हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shahi Bhindi Recipe: लंच में इस तरह से बनाएं शाही भिंडी, जानें आसान विधि

विज्ञापन
Shahi Bhindi Recipe

Shahi Bhindi Recipe: गर्मियों का मौसम है और इन दिनों हरी सब्जियों में भिंडी सबसे अच्छा ऑप्शन मानी जाती है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन A, विटामिन C, विटामिन B-6, विटामिन D, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम,फास्फोरस और आयरन जैसे गुण होते हैं। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों से निजात मिलती है।

वहीं, हर कोई भिंड़ी को अलग-अलग तरह से बनाता है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे शाही भिंडी के बारे में, जो स्वाद में बेहद लजीज होती है। साथ ही इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है। चलिए जान लेते हैं कि कैसे बनाते हैं शाही भिंडी…

जरूरी सामग्री

भिंडी 500 ग्राम, कटे टमाटर 2, कटे प्याज 2, लहसुन कली 5, अदरक 1 टुकड़ा, हरी मिर्च 2, लाल मिर्च पाउडर 1 टी स्पून, हल्दी पाउडर 3/4 टी स्पून, 1 टी स्पून धनिया पाउडर, क्रीम 1 टी स्पून, दही 1 टी स्पून, स्वादानुसार नमक, आवश्यकतानुसार तेल, स्वादानुसार काजू, स्वादानुसार बादाम, स्वादानुसार तेजपत्ता, स्वादानुसार दालचीनी

विज्ञापन

इस तरह से बनाएं

शाही भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले आपको भिंडी को लेना हैं और इन्हें अच्छे से धो लें। फिर इनको पानी सूखने के लिए रख दें। फिर एक कडाही लें और इसमें थोड़ा सा तेल डाल लें और धीमी आंच पर इसे गरम होने दें। इसके बाद इसमें टमाटर, प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, बादाम और काजू डाल लें।

स्मूद पेस्ट बनाएं

विज्ञापन

इसके बाद इसमें पानी डाल लें और नरम होने तक उबालने दें और फिर गैस को बंद कर दें। फिर आप इस मिक्चर को ठंडा होने के लिए दें। फिर जब ये ठंडा हो जाए, तो इसे मिक्सी में डालकर इसका एक स्मूद पेस्ट बना लें। इसके बाद आप एक दूसरी कड़ाही लें और इसे धीमी आंच पर गरम होने दें।

भिंड़ी को आधा फ्राई करें

विज्ञापन

इसके बाद इसमें तेल डाल लें और तेल में भिंड़ी को आधा फ्राई कर लें। फिर भिंडी को एक दूसरे बर्तन में निकाल लें। इसके बाद थोडा सा तेल गरम करें और इसमें तेजपत्ता और दालचीनी को डालकर भूने। फिर इसमें तैयार पेस्ट डालें और  इसके बाद आप इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और दही मिला लें।

शाही भिंडी बनकर तैयार है

विज्ञापन

इसके बाद अगर आपको जरूरत महसूस हो तो इसमें पानी डाल सकते हैं। फिर फ्राई भिंडी को इसमें डाल लें और फिर कम से कम 5-6 मिनट तक पकने दें। इसके बाद आप इसमें क्रीम डालें और गरम मसाला भी डाल लें और साथ ही कसूरी मेथी भी डाल सकते हैं। इसके बाद आपकी शाही भिंडी बनकर तैयार है अब आप इसे सर्व कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola