आपने इंस्टाग्राम (Instagram Viral) पर कई ऐसी वीडियो देखी होंगी, जिसमे लोग अपने घर के कमोड में लहसुन की कलियां डालकर उसे फ्लश कर रहे हैं. यह ट्रेंड देखने में काफी अजीब लगता है, जिसको लेकर मन में सवाल उठता भी लाजमी हो जाता है. चलिए जानते हैं इस अजीब ट्रेंड के पीछे की क्या वजह है, जिसके चलते लोग ऐसा काम कर रहे हैं?
क्या है इस कमोड में लहसुन डालने की वजह
दरअसल, इस अजीब ट्रेंड (Trending) के पीछे की वजह है सफाई! यानी कि जो लोग अपने घरों को साफ रखने के लिए केमिकल वाले क्लीनर का कम इस्तेमाल करते हैं, वह लोग लहसुन वाली इस देसी या प्राकृतिक ट्रिक का इस्तेमाल कर रहे हैं. लोगों का मानना है कि लहसुन टॉयलेट की बदबू को कम करता है और साथ ही पाइपलाइन में मौजूद कई तरह के कीड़े-मकोड़ों को भी बाहर आने से रोकता है.
यह भी पढ़ें: रोजाना रात को 10 बजे सोने से क्या होता है? एक्सपर्ट ने बताया शरीर में होते हैं ये अद्भुत बदलाव
लहसुन कैसे करता इतना कुछ
माना जाता है कि, लहसुन की तेज और तीखी खुशबू इस ट्रिक को जानदार बनाती है. कहा जाता है कि लहसुन में मौजूद एक खास तत्व इसकी सोंधी गंध पैदा करता है, जिसे लेकर लोगों का मानना है कि यह गंध पाइपलाइन में फैलकर मच्छरों और छोटे कीटों को भगाने में मदद करती है. साथ ही कई लोग यह भी मानते हैं कि इस ट्रिक के इस्तेमाल करने से टॉयलेट से आने वाली बदबू भी काफी हद तक कम हो जाती है.
क्या सच में यह ट्रिक काम करती?
रिपोर्ट्स की मानें तो, सच बस इतना है कि लहसुन सिर्फ गंध तक ही सीमित रहता है. यानी कि इसे लेकर किए जाने वाले तमाम दावें जैसे यह कीड़ों को पाइपलाइन से दूर कर देता है आदि सब गलत है. अगर आपका बाथरूम गंधा है, यह वहां से बदबू आ रही है, तो अच्छा ये रहेगा कि आप अच्छे से सफाई करें, ताकि आपका कमोड, बाथरूम साफ रहे और किसी तरह की समस्या न हो.
आखिर क्यों लोग समझते हैं लहसुन करता है सफाई
लोगों का मानना है कि लहसुन की तेज खुशबू से बना स्प्रे किसी भी तरह के कीड़ों, और अजीब गंध को दूर कर सकता है, जो न सिर्फ पैसों की बचत भी करता है और लोग इसे प्राकृतिक विकल्प भी समझते हैं. ये ट्रेंड इतना आम हो गया है कि लोग लहसुन का पानी, आदि कई तरह की चीजें बनाकर सफाई के लिए इस्तेमाल करते हैं. इस बात को समझ लेना बेहतर है कि इसका रोज-रोज इस्तेमाल करना सिर्फ और सिर्फ खाने की बर्बादी है, यानी आप अपने कमोड में खाना की चीजें भर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: लिवर के लिए सुबह क्या पीना चाहिए? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने कहा ये 3 चीजें फैटी लिवर को साफ कर देंगी
संबंधित खबरें
धनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
1 hr agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
2 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
5 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
6 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
7 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
8 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
9 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
23 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines