Schezwan Chili Potatoes recipe: इस कड़ाके की सर्दी में यदि आप कहीं घूमने जाने के मूड़ में नहीं हैं तो घर में आप पत्नी-बच्चों के लिए एक लजीज इंडियन-चायनीज डिश (indo-chinese dish) बनाकर वीकेंड को हेल्दी और खुशनुमा बना सकते हैं।
तो चलिए.. . आज हम ऐसी रेसिपी बताने वाले हैं कि आपकी पत्नी और बच्चे हर वीकेंड पर रेस्त्रां जाना भूल जाएगी। इस डिश का नाम है ‘शेजवान चिली पोटैटो’ (Schezwan Chili Potatoes)। बनाने में बेहद आसान और रेसिपी में पड़ने वाला लगभग हर इंग्रेडिएंट्स आपकी रसोई में मौजूद है। तो बनाते हैं ये इंडियन-चाइनीज डिश।
पहले होगी आलू की तैयार
बनाने की विधिः इस डिश को बनाने के लिए सबसे पहले हम चार मध्यम आकार के आलू लेंगे। उनका छिलका निकालकर रफली चॉप (काट) कर लेंगे। इसके बाद उन्हें उबालेंगे। उबलते समय इसमें चुटकी भर नमक जाएगा। आलू उबल जाने पर इन्हें स्टील की छलनी में छान लें। पानी निकलने के बाद आलू को छलनी में ही मैश (कुचल) कर लें। ताकि उनमें गांठें न पड़ें।
इसके बाद एक चुटकी नमक और एक कप कॉर्न फ्लोर डालकर अच्छी तरह से गूंथें। करीब 20 से 25 ग्राम तक के पेड़े बनाकर उन्हें मनचाही शेप (आकार) दे दें। फिर उन्हें गर्म पानी में उबालें। याद रहे, पानी में जब उबाल आ रहा हो तभी इन पेड़ों को डालें। इन्हें तब तक उबालना है, जब तक ये पानी में ऊपर तैरने न लगें। गर्म पानी से निकाल कर उन्हें तुरंत फ्रिज के ठंडे पानी में डालना है। कुछ देर वहां रहने के बाद हाथ से एक प्लेट में निकाल लें।
यह भी पढ़ेंः आलू और पनीर से बनाएं स्वादिष्ट रेसिपी, खाने वाला हो जाएगा आपका फैन!
सामग्री और मात्रा
- चार आलू (मीडियम साइज)
- कॉर्न फ्लोर (एक कप)
- नमक (एक चुटकी)
शेजवान सॉस
बनाने का तरीकाः अब शेजवान सॉस बनाई जाएगी। इसके लिए आप एक पैन में एक कप पानी लें। उसे गैस पर चढ़ां दें। पानी के गर्म होने पर उसमें सूखी लाल मिर्च, सौंफ, चकरी फूल, लौंग, दालचीनी का टुकड़ा, शेजवान मिर्च (अगर नहीं है तो काली मिर्च) लहसुन की कलियां और अदरक को अच्छी तरह से उबाल लें। उबलने के बाद गैस को बंद करें और ठंडा होने के बाद इन सभी को मिक्सी में पीस लें। इस पेस्ट को साइड में रखें।
सामग्री और मात्रा
- सूखी साबुत लाल मिर्च (10)
- सौंफ (आधा टेबल स्पून)
- चकरी फूल (एक)
- लौंग (2)
- दालचीनी (आधा इंच का पीस)
- शेजवान मिर्च (दो टेबल स्पून) या काली मिर्च
- लहसुन (पांच कलियां)
- अदरक (आधा इंच का पीस)
यह भी पढ़ेंः क्या आपने कभी ट्राय की है टेस्टी पाल पोली रेसिपी? जानें आसान विधि
डिश बनाने की फाइन स्टेज
ऐसे होगी तैयारः इस स्टेज में हमारी डिश तैयार होगी, क्योंकि अब इसमें तड़का लगेगा। गैस चालू करके उस पर एक पैन रखें। बताई गई मात्रा में कोई भी फूड ऑयल ले सकते हैं। इसके बाद उसने बारीक कटा हुआ लहसुन और अदरक डालें। इन्हें आधा मिनट तक टॉस करने के बाद इसमें शेजवान मिर्च या फिर काली मिर्च डालें।
ज्यादा या कम तीखा रखने के लिए आप मिर्च कम या ज्यादा कर सकते हैं। अच्छे फ्लेवर के लिए शिमला मिर्च (पीली, लाल और हरी) डालें। साथ के साथ इसे चलाते रहें। इसके बाद इसमें जाएगा शेजवान सॉस। इसे चलाते रहें। जब ये थोड़ा सिखने लगे तो इसमें टोमैटो कैचअप, सोया सॉस और सिरका डालें।
यह भी पढ़ेंः ओवन नहीं तो अब नो टेंशन! तवे पर ऐसे तैयार करें पिज्जा
कुछ देर भूनने के बाद इसमें दो कप पानी डालें। थोड़ी देर में उबाल आने के बाद इसमें कॉर्न फ्लोर का घोल डालें, ताकि थोड़ा गाढ़ापन आए। दो या तीन उबाल आने के बाद हमने जो आलू के मनचाही शेप वाले पेड़े तैयार किए उन्हें इसमें हल्के हाथ से डालें। डिश को और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए आप इसमें हरी प्याज (स्प्रिंग अनियन) भी डाल सकते हैं। बस तैयार है आपकी इंडियन चायनीज डिश। प्लेट में सर्व करें। इसे रोटी, पराठें या पूड़ी के साथ भी परोस सकते हैं।
सामग्री और मात्रा
- तेल (चार टेबल स्पून)
- कटा हुआ लहसुन (डेढ़ टेबल स्पून)
- बारीक कटा हुआ प्याज (एक टेबल स्पून)
- शेजवान मिर्च (एक टेबल स्पून)
- कटा हुआ प्याज (आधा कप)
- पीली शिमला मिर्च (एक टेबल स्पून)
- हरी शिमला मिर्च (एक टेबल स्पून)
- लाल शिमला मिर्च (एक टेबल स्पून)
- तैयार की हुई शेजवान सॉस
- टोमेटो कैचअप (आधा कप)
- सोया सॉस (चौथाई कप)
- सिरका (एक चेबल स्पून) (स्किप भी कर सकते हैं)
- दो कप पानी
- कॉर्न फ्लोर (एक टेबल स्पून) (पानी में घोलकर)
- नमक स्वादानुसार
- चीनी (चुटकी भर)
- हरी प्याज (गार्निशिंग के लिए)
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
9 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
15 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
16 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
16 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
19 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines