Sawan Vrat: हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत पवित्र माना जाता है। सावन के महीने में भोलेनाथ की पूजा की जाती है और उनके लिए व्रत रखा जाता है। ऐसा माना गया भगवान शिव बहुत दयालु हैं। वे अपने भक्तों पर बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए उन्हें भोलेनाथ भी बोला जाता है।

विज्ञापन

बहुत सारे लोग सावन सोमवार व्रत (Sawan Somwar Vrat) रखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस महीने कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जिन्हें सावन सोमवार व्रत में नहीं खाना चाहिए। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सावन के सोमवार व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

विज्ञापन

क्या खाना चाहिए?

  • फलों का सेवन

अगर आप भी सावन के सोमवार का व्रत रख रहे हैं, तो ऐसे में आप फलों का सेवन कर सकते हैं। सावन सोमवार के व्रत में आसानी से फलो का सेवन किया जा सकता है। हालांकि ज्यादातर लोग व्रत में फलाहार ही करते हैं क्योंकि व्रत के लिए ये सबसे उत्तम आहार माना जाता है।

  • आलू भी खा सकते हैं

सावन के व्रत में आलू को उबालकर इनका सेवन किया जा सकता है। (हालांकि इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इन्हें दूध में ना बनाएं बल्कि सेंधा नमक के साथ इनका सेवन करें।) लेकिन बार-बार भी ना खाएं, शाम के समय एक बार इनका सेवन करें।

विज्ञापन
  • साबूदाना भी बेहतर ऑप्शन

सावन सोमवार के लिए साबूदाना भी शानदार ऑप्शन है। सावन के व्रत में साबूदाना का सेवन किया जा सकता है। इसे आप खीर या फिर खिचड़ी के रुप में का सकते हैं।

  • कच्चा नारियल

अगर आप सावन सोमवार का व्रत कर रहे हैं, तो ऐसे में आप कच्चे नारियल का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप नारियल पानी पी सकते हैं, इससे आपको एनर्जी मिलती है।

विज्ञापन
  • पेठा

सावन के व्रत में पेठा का सेवन किया जा सकता है। यह फल के द्वारा बना होता है जिस वजह से इसमें किसी भी प्रकार की कोई अशुद्ध चीज नहीं होती है। इसीलिए आप इसे व्रत में खा सकते हैं।

क्या नहीं खाएं?

  • आटा का सेवन न करें

अगर आप भी सावन का व्रत कर रहे हैं, तो इसमें आपको आटा नहीं खाना चाहिए। आटे से बनी चीजों के सेवन से व्रत खंडित हो जाता है, इसलिए व्रत में आटे के सेवन से दूर रहना चाहिए।

विज्ञापन
  • नमक से दूर रहें

सावन के व्रत में नमक का सेवन नहीं किया जाता है। इस व्रत में नमक खाने की साफ मनाही होती है। ऐसे में आप सेंधा नमक का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन सावन सोमवार व्रत में आपको सादा नमक नहीं खाना चाहिए।

  • प्याज और लहसुन से परहेज करें

सावन सोमवार व्रत में प्याज और लहसुन का भी सेवन नहीं करना चाहिए। यह चीजें तामसिक होती हैं और व्रत में इन चीजों को नहीं खाया जाता है बहुत सारे लोग इस बात को नहीं जानते है।

विज्ञापन
  • मसालेदार खाना

सावन सोमवार में गलती से भी मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से व्रत खंडित हो जाता है क्योंकि यह तामसिक भोजन में आता है। इसलिए व्रत में मसालेदार खाने से परहेज करना चाहिए।

  • बेसन से दूर रहें

सावन के व्रत में बेसन का उपयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह भी अन्न में आता है। अगर आप सावन सोमवार में बेसन से बनी चीजें खाते हैं, तो इससे आपका व्रत खंडित हो जाएगा। इसलिए व्रत में बेसन से दूरी बनानी चाहिए।

विज्ञापन

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। News24 इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ