Sawan Somwar Mehendi: आज सावन के पहले सोमवार का व्रत रखा जा रहा है. इस व्रत में महादेव के भक्त व्रत रखते हैं और पूजा करने मंदिर जाते हैं. महिलाओं और लड़कियों को खासतौर से सावन में मेहंदी लगाने का शौक होता है. लेकिन, कई बार काम की व्यस्तता के चलते मेहंदी लगाने का समय नहीं मिल पाता. ऐसे में अगर आपने अबतक सावन सोमवार की मेहंदी नहीं लगाई है तो यहां से ले लीजिए आइडिया. यहां आपके लिए सावन सोमवार के खूबसूरत मेहंदी डिजाइन दिए गए हैं जो हाथों की शोभा तो बढ़ाएंगे ही, साथ ही इन डिजाइन्स को मिनटों में हाथों पर उतारा जा सकता है.
सावन सोमवार मेहंदी डिजाइन्स | Sawan Somwar Mehendi Designs
बेहद सिंपल लेकिन सुंदर मेहंदी डिजाइन ढूंढ रही हैं तो यह डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेगा. उंगलियों में मोटी कीप से भरकर और हथेली पर पतली कीप से लगाई गई यह मेहंदी देखने में बेहद खूबसूरत लगती है.
इस मेहंदी डिजाइन (Simple Mehendi Designs) की बात ही कुछ और है. यह लेटेस्ट डिजाइन अपना रंग छोड़ दे तो बेहद खूबसूरत लगता है. इसमें आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है. उंगलियों पर लगा डिजाइन इसकी खासियत है.
इस मेहंदी पर भी उंगलियों पर बेहद खूबसूरत पतली कीप से डिजाइन उकेरा गया है. इसमें हथेली पर आप सिंपल डिजाइन बना सकती हैं या फिर इस तरह का थोड़ा यूनिक सा डिजाइन लगा सकती हैं.
अगर आपके पास थोड़ा ज्यादा समय हो तो आप इस मेहंदी डिजाइन को लगाइए. कमल के फूलों से सजी यह मेहंदी मॉडर्न और क्लासिक लुक देती है.
मिनटों में हाथ के पिछले हिस्से पर मेहंदी लगानी हो तो इस मेहंदी डिजाइन को देखिए. छोटी-छोटी बिंदियों से पूरे हाथ सजाए गए हैं और बीच में अलग-अलग फूलों वाला डिजाइन है.
हथेली के पीछे इस तरह बेल भी लगाई जा सकती है. बेल वाला यह डिजाइन खूबसूरत तो लगता ही है, साथ ही हाथों को भरा-भरा सा लुक देता है.
यह सबसे सिंपल और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन है. इस डिजाइन में हाथों को बिलकुल भरा नहीं गया है लेकिन हाथों की शोभा कई हद तक बढ़ गई है.
यह भी पढ़ें – सावन में घर को दें ट्रेडिशनल और फ्रेश लुक, ये 5 DIY आइडिया आएंगे आपके काम
संबंधित खबरें
फूलगोभी काटने से पहले कर लें ये काम, सरसों के तेल से निकल जाएंगे छिपे कीड़े
28 mins agoबाजार से कुट्टू का आटा लाने से पहले ऐसे करें असली और नकली की पहचान
1 hr agoक्या आपको पता है नूडल्स सबसे पहले कहां बनाए गए थे? जानिए दिलचस्प कहानी
4 hrs agoघर पर ही बनाएं ढाबा स्टाइल चिली गार्लिक लच्छा पराठा, जानें रेसिपी
18 hrs agoछोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
20 hrs agoबालों में चाहिए जापानी महिलाओं जैसी चमक? आजमाएं ये हेयर केयर रूटीन
20 hrs agoव्हाइट शर्ट के बगल के जिद्दी पीले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
22 hrs agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
1 day agoगेहूं का आटा चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल? यहां जानिए
1 day ago5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines