Maa Gauri Names: बच्चे का नाम सिर्फ पहचान नहीं होती, बल्कि व्यवहार का एक हिस्सा होता है. वहीं, अगर नाम धार्मिक महत्व से जुड़ा हो तो वह परिवार की आस्था और संस्कृति से भी जुड़ा हुआ रखता है. इसलिए हम आपके लिए सावन में जन्मी बेटी के लिए कुछ लाम के आइडियाज साझा कर रहे हैं. बेटी को घर की लक्ष्मी कहा जाता है और अगर उनका जन्म सावन के महीने में हो तो सोने पर सुहागा हो जाता है. सावन का महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है, जिसे हिंदू धर्म में मां गौरी को प्रेम, सौभाग्य, शक्ति, धैर्य और मातृत्व का प्रतीक कहा गया है. इसलिए इस दौरान भगवान शिव और मां गौरी की पूजा हर घर में की जाती है और कहा जाता है कि इस पावन महीने में जन्म लेने वाले बच्चों पर भगवान शिव और मां गौरी का खास आशीर्वाद रहता है. ऐसे में कई परिवार अपनी बेटी का नाम मां गौरी के किसी रूप या उनसे जुड़े नाम पर रखना शुभ मानते हैं. अगर आपके घर में भी लक्ष्मी आई है और आप उनका नाम तलाश कर रहे हैं तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- Independence Day 2026: सेलेब्स के इन लुक्स से आइडिया लेकर आप भी स्वतंत्रता दिवस के फंक्शन पर हो सकती हैं तैयार
मां गौरी से जुड़े नाम के आइडियाज
आप मां गौरी के नाम से प्रभावित होकर नीचे दिए नाम रख सकते हैं. हालांकि, नाम सेलेक्ट करने से पहले आपको पंडित जी से बात कर लेनी चाहिए और कुंडली के हिसाब से नाम रखना चाहिए.
- गौरी- मां पार्वती का नाम, खूबसूरत और उज्जवल
- सती- सच्ची, पवित्र या क्वालिटी से भरा हुआ
- अपर्णा- तप करने वाली देवी
- नंदिनी- खुशी देने वाली, देवी दुर्गा से जुड़ा नाम
- आर्या- देवी दुर्गा, देवी पार्वती या कुलीन
- ईशानी- शासक या स्वामिनी
नाम चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान
बच्चे का नाम उसकी पहचान का अहम हिस्सा होता है. इसलिए नाम चुनते समय जल्दबाजी न करें. ऐसा नाम चुनें जिसका मतलब अच्छा हो, बोलने और लिखने में आसान हो और जो भविष्य में भी अच्छा लगे. अगर आप धार्मिक महत्व वाला नाम चाहते हैं तो उसके अर्थ के बारे में भी जरूर जान लें.
मां गौरी से जुड़े नामों की खासियत
मां गौरी के अधिकांश नाम शक्ति, ज्ञान और साहस का प्रतीक माने जाते हैं. इन नामों में धार्मिक महत्व के साथ-साथ इस जेनरेशन का भी अच्छा मेल देखने को मिलता है. यही वजह है कि आज भी कई माता-पिता अपनी बेटियों के लिए ऐसे नाम पसंद करते हैं जो पारंपरिक होने के साथ यूनिक भी हों.
सावन में जन्मी बेटी के लिए धार्मिक नाम क्यों हैं खास?
सावन का महीना भगवान शिव और मां पार्वती की भक्ति का महीना माना जाता है. इस दौरान जन्म लेने वाली बेटियों के लिए देवी के नाम से चुनना कई परिवारों की आस्था से जुड़ा होता है. ऐसे नाम न सिर्फ आध्यात्मिक महत्व रखते हैं, बल्कि बच्चे की सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूत बनाते हैं.
इसे भी पढ़ें- ये संकेत बताते हैं कि आप मेंटली मजबूत हैं, इंसान के व्यवहार में नजर आते हैं कुछ खास बदलाव
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
16 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
16 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
17 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
18 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
20 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
20 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
21 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
23 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines