Saunf Sharbat Recipe: गर्मी का मौसम है और ऐसे में ठंडा-ठंडा खाने और पीने का बहुत मन होता है।चिलचिलाती गर्मियों में तो सादे पानी से काम भी नहीं चलता है और ना ही ये पीने में अच्छा लगता है। ऐसे में क्या करें? तो आपको इसी स्थिति में परेशान होने की जरूरत नहीं है बल्कि इससे छुटकारा पाने के उपाय अपनाने चाहिए।
जी हां, गर्मी से खुद को बचाए रखने को शरीर को ठंडा रखने के लिए जूस का सेवन सही है। आप चाहें तो पानी की जगह शरबत का भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी नहीं कि महंगे-महंगे फल या सब्जियों की जरूरत हो आप घर के मसालों से भी शरबत बना सकते हैं। आज हम आपके लिए सौंफ शरबत की रेसपी लेकर आए हैं, जिसे बनाना बेहद आसान है। आइए जानते हैं।
Saunf Sharbat Recipe Ingredients in Hindi
- 1/2 कप सौंफ
- 2 टी स्पून नींबू
- 3 या 4 पुदीना के पत्ते
- काला नमक (स्वादानुसार)
- आइस क्यूब
- चीनी (स्वादानुसार)
Saunf Sharbat Recipe in Hindi
- सबसे पहले सौंफ लें और उसे अच्छी तरह से साफ करने के बाद धो लें।
- अब सौंफ को पानी में 2 से 3 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
- इसके बाद पानी से बाहर निकालकर इसे मिक्सी में डालें।
- मिक्सी में डालने के बाद इसमें चीनी, पुदीना के पत्ते, काला नमक और पानी डालें।
- अब सभी चीजों को मिक्सी में पीस लें और पेस्ट को बर्तन में निकाल लें।
- इसमें जरूरतानुसार पानी मिलाएं और ऊपर से नींबू का रास भी डाल दें।
- इसमें आइस क्यूब डालें और फिर सौंफ का शरबत बनकर तैयार हो गया है।
- आप इसे अपने स्टाइल से सजाकर भी सर्व कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
नवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
24 mins agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
15 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
19 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
23 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines