अभिनेत्री सारा अली खान हाल ही में गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर के दर्शन के लिए पहुंची। जहां पर वह एक बार फिर कंफर्टेबल कुर्ता सेट पहना था। सफेद चिकनकारी कुर्ता और मैचिंग सफेद सलवार और दुपट्टा। उनका ये सफेद आउटफिट गर्मी के मौसम में पहनने के लिए काफी आरामदायक है। इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया, जो उनके फैंस को काफी पसंद आया। वहीं इस लुक में वह काफी खूबसूरत और अट्रैक्टिव लग रही थीं। इस लुक को आप भी किसी खास मौके के लिए ट्राई कर सकती हैं।
सारा का सिम्पल लुक
सारा की तरह एक हल्का कुर्ता सेट गर्मियों के दिनों में पहनने के लिए एकदम सही ऑप्शन है। सही एक्सेसरीज के साथ इसे पहना जा सकता है। अभिनेत्री ने अपने लुक को सिम्पल बनाए रखा, एक कलाई पर सिल्वर टोन वाली चूड़ियाँ, स्टड इयररिंग्स की एक जोड़ी, एक सुंदर लेयर्ड नेकलेस और माथे पर एक छोटी सी काली बिंदी, जो उनके इस लुक को पूरा कर रही थी।
स्टाइलिश सफेद चिकनकारी कुर्ता लुक कैसे बनाएं
सारा की ये सिम्पल समर कुर्ते गर्मियों के लिए एक सदाबहार और खूबसूरत ऑप्शन है। उनका सफेद कुर्ता फ्रेश और खूबसूरत लुक दे रहा था। अगर आपको भी पारंपरिक लुक पसंद है तो इस लुक को ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए अगर आप सफेद सलवार नहीं पहनना चाहती हैं, तो अपने सफेद चिकनकारी कुर्ते को जींस के साथ भी पहन सकती हैं।
आप कुर्ते को प्लाजो पैंट के साथ भी पहन सकती हैं, ताकि यह आरामदायक और एलिगेंट लगे। कुर्ते को अट्रैक्टिव बनाएं और एक्सेसरीज को कम से कम रखें। सारा की तरह, एक पतली नेकलेस आपके लुक में चार चांद लगा सकता है। या फिर बोल्ड इयररिंग्स के साथ कुर्ते का रंग और भी खिलेगा। दुपट्टा और जूती को भी आप इसके साथ मैच कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- बालों की हर समस्या का समाधान है Vitamin B7, जानें इसके फायदे और नुकसान!
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
10 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
16 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
17 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
17 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
20 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines