Portrait Cut Diamond Ring Designs: साउथ की फेमस क्वीन सामंथा रुथ प्रभु हमेशा से ही सुर्खियों में बनी रहती हैं. कभी अपने स्टाइल… तो कभी अपनी फिल्मों को लेकर लोगों को इंस्पायर करती रहती हैं. हाल में, उनकी शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है. उनके वेडिंग लुक्स काफी वायरल हो रहे हैं, खासकर उनकी पोर्ट्रेट-कट डायमंड रिंग. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इस रिंग ने ज्वेलरी मार्केट में एक नया ट्रेंड सेट कर दिया है, जिसकी डिमांड अचानक बढ़ गई है. ऐसे में अगर आप भी किसी खास मौके के लिए एक यूनिक, एलीगेंट और मिनिमलिस्ट रिंग चाहती हैं तो सामंथा रुथ प्रभु की वेडिंग रिंग से इंस्पायर हो सकती हैं.
क्या है पोर्ट्रेट कट डायमंड रिंग?
एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अपने हाथ में पोर्ट्रेट कट डायमंड रिंग पहने नजर आईं. यह लोगों को इतनी अच्छी लगी है कि अचानक मार्केट में पोर्ट्रेट कट की डिमांड बढ़ गई है. बता दें पोर्ट्रेट कट डायमंड एक फ्लैट यानी चपटी, थिन और ट्रांसपेरेंट स्टाइल का डायमंड है. इसकी खासियत ये है कि इसे 2 कैरेट में तैयार किया गया है और डायमंड बिल्कुल साफ नजर आ रहा है. इसलिए ये डिजाइन दिखने में ही बहुत अच्छा लगता है. बता दें ये क्लासिक और मिनिमलिस्ट स्टाइल पसंद करने वालों के लिए बेस्ट है.
सामंथा की रिंग क्यों है इतनी खास?
अब सवाल यह है कि ये लोगों को इतनी पसंद कैसे आ गई? बता दें इस रिंग का लुक लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है.
- 2 कैरेट की तैयार की गई है रिंग
- ट्रेंड और एलिगेंस का बैलेंस
- सुपर-लक्जरी फील देने का काम
- ब्राइडल फोटोशूट में अलग नजर
- किसी भी आउटफिट के साथ मैच
किन लड़कियों के लिए परफेक्ट है ये डिजाइन?
- इस रिंग में आपको ट्रेंडी और मिनिमल दोनों का कॉम्बो मिलेगा
- क्लासिक डिजाइन
- मॉडर्न ब्राइड्स के लिए यूनिक ऑप्शन
खरीदने के लिए चाहिए लाखों का बजट
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत लाखों में है. कहा जा रहा है कि लगभग 50 लाख में इस रिंग को तैयार किया गया है. रिंग के चारों ओर पंखुड़ियों जैसे आकार के 8 कस्टम पोर्ट्रेट कट डायमंड्स लगाए गए हैं, जो इसे सुंदर लुक देने का काम कर रहे हैं. अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो सर्टिफिकेशन वाले डायमंड ही खरीदना बेस्ट है.
इसे भी पढ़ें- Makeup Tips: लिपस्टिक बार-बार फैल जाती है? इन स्मार्ट हैक्स से होंठ दिखेंगे हमेशा शार्प और नीट
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
8 mins agoइस छोटी दिवाली अपनों को दें बधाई, यहां से भेजिए शुभकामनाएं
14 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
16 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
17 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
18 hrs agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
19 hrs agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
20 hrs agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
20 hrs agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
1 day agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines