Samantha Ruth Prabhu: सामंथा की पोर्ट्रेट कट डायमंड रिंग ने लूटा सबका दिल, आप भी ट्राई कर सकते हैं ये नया ट्रेंड, जानें क्या है खासियत

Samantha Marriage Ring: हाल ही में एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने डायरेक्टर राज निदिमोरू के साथ शादी कर ली है. उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में उनके लुक्स से ज्यादा लोगों का ध्यान उनकी वेडिंग रिंग पर जा रहा है.

samantha ruth prabhu raj nidimoru

सामंथा की रिंग क्यों है इतनी खास? Image Credit- News24

Portrait Cut Diamond Ring Designs: साउथ की फेमस क्वीन सामंथा रुथ प्रभु हमेशा से ही सुर्खियों में बनी रहती हैं. कभी अपने स्टाइल… तो कभी अपनी फिल्मों को लेकर लोगों को इंस्पायर करती रहती हैं. हाल में, उनकी शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है. उनके वेडिंग लुक्स काफी वायरल हो रहे हैं, खासकर उनकी पोर्ट्रेट-कट डायमंड रिंग. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इस रिंग ने ज्वेलरी मार्केट में एक नया ट्रेंड सेट कर दिया है, जिसकी डिमांड अचानक बढ़ गई है. ऐसे में अगर आप भी किसी खास मौके के लिए एक यूनिक, एलीगेंट और मिनिमलिस्ट रिंग चाहती हैं तो सामंथा रुथ प्रभु की वेडिंग रिंग से इंस्पायर हो सकती हैं.  

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पोर्ट्रेट कट डायमंड रिंग?

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अपने हाथ में पोर्ट्रेट कट डायमंड रिंग पहने नजर आईं. यह लोगों को इतनी अच्छी लगी है कि अचानक मार्केट में पोर्ट्रेट कट की डिमांड बढ़ गई है. बता दें पोर्ट्रेट कट डायमंड एक फ्लैट यानी चपटी, थिन और ट्रांसपेरेंट स्टाइल का डायमंड है. इसकी खासियत ये है कि इसे 2 कैरेट में तैयार किया गया है और डायमंड बिल्कुल साफ नजर आ रहा है. इसलिए ये डिजाइन दिखने में ही बहुत अच्छा लगता है. बता दें ये क्लासिक और मिनिमलिस्ट स्टाइल पसंद करने वालों के लिए बेस्ट है. 

सामंथा की रिंग क्यों है इतनी खास?  

अब सवाल यह है कि ये लोगों को इतनी पसंद कैसे आ गई? बता दें इस रिंग का लुक लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है. 

विज्ञापन
  • 2 कैरेट की तैयार की गई है रिंग 
  • ट्रेंड और एलिगेंस का बैलेंस
  • सुपर-लक्जरी फील देने का काम
  • ब्राइडल फोटोशूट में अलग नजर
  • किसी भी आउटफिट के साथ मैच

किन लड़कियों के लिए परफेक्ट है ये डिजाइन?

  • इस रिंग में आपको ट्रेंडी और मिनिमल दोनों का कॉम्बो मिलेगा
  • क्लासिक डिजाइन
  • मॉडर्न ब्राइड्स के लिए यूनिक ऑप्शन

खरीदने के लिए चाहिए लाखों का बजट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत लाखों में है. कहा जा रहा है कि लगभग 50 लाख में इस रिंग को तैयार किया गया है. रिंग के चारों ओर पंखुड़ियों जैसे आकार के 8 कस्टम पोर्ट्रेट कट डायमंड्स लगाए गए हैं, जो इसे सुंदर लुक देने का काम कर रहे हैं. अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो सर्टिफिकेशन वाले डायमंड ही खरीदना बेस्ट है.    

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ