Black Coffee Benefits: फेमस एक्टर रोहित बोस रॉय अनस्टॉपेबल पॉडकास्ट पर अपनी डाइट और फिटनेस के बारे में कुछ न कुछ शेयर कर रहे हैं। वेजिटेरियन बनने के बाद रोहित रॉय ने बताया कि उनका पसंदीदा ड्रिंक ब्लैक कॉफी है। ब्लैक कॉफी के बारे में एक मिथक है कि ये हेल्थ के लिए नुकसानदायक होते हैं पर ऐसा नहीं है। जिम जाने से पहले इसे पीने से एनर्जी बढ़ती है। रोहित रॉय ने अभिनेत्री बरखा बिष्ट और मॉडल अंकिता कुकरेती के साथ बातचीत में कहा मैं अपनी ब्लैक कॉफी में थोड़ा सा नमक डालता हूं और इसे अपने मग में पीता हूं, इससे मेरा एनर्जी बनी रहती है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
कई एक्सपर्ट करते हैं कि कॉफी में कैफीन होता है, जो मेटाबोलिज्म को बढ़ाती है और शरीर के फैट को कम करता है। साथ ही ये एक्सरसाइज के दौरान एनर्जी बनाकर रखता है। साथ ही वजन को कंट्रोल करता है। दूसरी ओर, नमक शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- बाजरे की रोटी बनाने से भी आसान है इसकी इडली बनाना, जानें रेसिपी
रेनबो हॉस्पिटल आगरा की डाइटिशियन रेणुका डांग ने इस बात पर सहमति जताई और कहा कि चुटकी भर नमक के साथ ब्लैक कॉफी प्री-वर्कआउट दौरान फायदेमंद हो सकता है। इसमें कैफीन के स्टिमुलेटिंग इफेक्ट्स को सोडियम के फायदे के साथ मिलाया जाता है, जो दोनों ही एनर्जी और फोकस को बढ़ावा देते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट ईशांका वाही ने बताया कि कैफीन में नमक मिलाने से शरीर में लिक्विड और हाइड्रेशन को वापस लाने में मदद मिलती है, जिससे डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है। इससे आपके वर्कआउट में मदद मिलती है और थकान भी कम होती है।
नमक वाली ब्लैक कॉफी के फायदे
कैफीन एनर्जी के लेवल और मेंटल फोकस को बढ़ाने में मदद करता है, जो वर्कआउट दौरान प्रफोर्मेंस को बेहतर बनाते हैं। वहीं नमक न केवल कॉफी की कड़वाहट को बैलेंस करता है, बल्कि इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने में भी काम करता है और ये शरीर ऐंठन को रोकता है।
इन बातों का रखें ध्यान
सामान्य तौर पर कैफीन का सेवन जब बहुत अधिक किया जाता है तो इसके हार्ट पर असर पड़ सकता है। आपको घबराहट हो सकती है और शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकता है। एक और बात जो किसी को ध्यान में रखनी चाहिए वह यह है कि, अपनी कॉफी में नमक बेहतर होता है। इसके लिए आप हिमालयन पिंक सॉल्ट या समुद्री नमक का इस्तेमाल करें।
ये भी पढ़ें- सर्दी-जुकाम के छुटकारा दिलाएगा अमरूद का हलवा, जानें रेसिपी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
12 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
14 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
14 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
17 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
19 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
20 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
21 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
21 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines