Sai Baba ke Vachan: साईं बाबा के 5 अनमोल वचन पढ़ें, नकारात्मक सोच होगी दूर और मन रहेगा शांत

Sai Baba Quotes: साईं बाबा ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर प्रेम, करुणा और धैर्य का मार्ग दिखाने का काम किया है. उनके वचन आज भी लाखों लोगों को मुश्किल वक्त में जीने की हिम्मत देते हैं और मन को शांत करने का काम करते हैं.

Sai Baba Quotes

इंसान जितनी सेवा करेगा उतना ही भगवान के पास हो जाएगा. Image Credit- News24

Sai Baba 5 Vachan: साईं बाबा एक ऐसे संत थे, जिन्हें आज भी श्रद्धा, सबूरी और मानवता का प्रतीक माना जाता है. कहते हैं कि साईं की शिक्षा लोक कल्याण की है और उन्होंने अपने भक्तों को भी इसी रास्ते पर बढ़ने की सीख दी है. साईं बाबा का मानना था कि ईश्वर की सच्ची पूजा तभी संभव है, जब इंसान दूसरों के दुख-दर्द को समझे और उन्हें दूर करने की कोशिश करे. उनका मानना था कि भक्ति का मतलब सिर्फ मंदिर जाना या पूजा करना नहीं है, बल्कि जरूरतमंद की मदद करना, भूखे को भोजन कराना और दुखी के चेहरे पर मुस्कान लाना भी है. यही ईश्वर के लिए सच्ची सेवा है. यह सोच रखने से मन को मिलती है और इंसान खुद को बेहतर मानता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

साईं बाबा के 5 अनमोल वचन | Sai Baba Quotes

  • साईं बाबा का कहना था कि इंसान जितनी सेवा करेगा उतना ही भगवान के पास हो जाएगा. इसलिए हमेशा दूसरों की मदद करने पर ध्यान दें, क्योंकि छोटा-सा नेक काम भी मन को शांति देने का काम करता है.
  • इंसान का मन शांत रहना जरूरी है. अगर इसमें क्रोध, चिंता या डर होगा तो इंसान अंदर से कमजोर फील करेगा और किसी भी समस्या का हल नहीं निकाल पाएगा. इसलिए हमेशा मन को शांत रखना चाहिए.
  • साईं बाबा का सबसे प्रसिद्ध संदेश वचन श्रद्धा और सबूरी है. जीवन में श्रद्धा यानी विश्वास और सबूरी यानी धैर्य रखना जरूरी है, क्योंकि ये दोनों मिलकर जीवन को संतुलित बनाते हैं. हर मुश्किल वक्त इंसान को तोड़ देता है, लेकिन धैर्य हिम्मत देता है.
  • साईं बाबा का कहना था कि इंसान अगर ये बात दिमाग में बैठा ले कि जो भी होता है, अच्छे के लिए होता है तो उसकी आधी जिंदगी सफल हो जाएगी. साईं बाबा के अनुसार हर अनुभव हमें कुछ सिखाने के लिए आता है. हर मुश्किल वक्त में दिमाग की अच्छी सोच को ही रखें.
  • हर मुश्किल वक्त अस्थायी होता है. ऐसे में जो व्यक्ति धैर्य रखता है और ईश्वर पर भरोसा करता है, उसके जीवन में कभी निराशा स्थायी नहीं रहती. ऊपर वाला हमेशा उस इंसान की मदद करता है. इसलिए बेहतर है कि इंसान घबराहट छोड़कर शांति से हालात का सामना करें.

इसे भी पढ़ें- पेरेंट्स सुबह उठते ही अपने बच्चों को सिखाएं ये बातें, स्कूल में हर बार करेगा टॉप, फॅमिली का नाम भी होगा रोशन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ