Safety Tips for Matrimonial Sites: आजकल मैट्रिमोनियल साइट्स का चलन बहुत ज्यादा हो गया है। यहां कई लोगों को अपना हमसफर मिल जाता है और कई बार लोग धोखाधड़ी का शिकार भी हो जाते हैं। जहां पहले लोग अपने जान-पहचान में शादी करना पसंद करते थे, वहीं अब कुछ लोग मैट्रिमोनियल साइट्स पर अपने लिए जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं। लेकिन परफेक्ट जीवनसाथी की तलाश करना दोनों ही जगहों पर कठिन है और ऑनलाइन ज्यादा ही मुश्किल है। समस्या यह है कि कई बार लोग मैट्रिमोनियल साइट पर मौजूद सभी जानकारियों को सच मान लेते हैं और यहीं गलती हो जाती है। इसलिए अगर आप भी मैट्रिमोनियल साइट्स पर जीवनसाथी ढूंढ रहे हैं तो आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए ताकि बाद में आपको पछताना न पड़े।
मैट्रिमोनियल साइट्स पर हमसफर ढूंढते समय रखें इन बातों का ध्यान
प्रोफाइल अच्छी तरह चेक करें- मैट्रिमोनियल साइट्स पर ज्यादातर लोग अपने बारे में बहुत बढ़ा-चढ़ाकर या गलत लिखते हैं ताकि उन्हें ज्यादा और जल्दी रिश्ते मिल सकें। इस झूठ में अक्सर कई लोग फंस जाते हैं। अगर आप इन सब झंझटों में नहीं पड़ना चाहते तो बेहतर होगा कि आप सामने वाले की प्रोफाइल चेक कर लें।
ये भी पढ़ें- Workplace Etiquette: अगर इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो वर्कप्लेस पर सबसे बने रहेंगे अच्छे रिश्ते
बैकग्राउंड चेक करें- मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स पर प्रोफाइल पर दी गई जानकारी झूठी हो सकती है, इसलिए अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो खुद या किसी और से उसका बैकग्राउंड चेक करवा लें। ऐसा करने से आपको बाद में पछताना नहीं पड़ेगा।
आंख बंद करके भरोसा न करें- मैट्रिमोनियल साइट्स पर जल्दी किसी पर भरोसा न करें। इससे आप धोखाधड़ी से बच सकते हैं।
अकेले न मिलें- मैट्रिमोनियल साइट पर बात करने के बाद अगर आप उस शख्स से मिलने की सोच रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप अकेले न मिलकर किसी के साथ उससे मिलने जाएं। मिलने के लिए सार्वजनिक स्थान चुनें। घर पर मिलने बिल्कुल नहीं जाना चाहिए।
संबंधित खबरें
सर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
39 mins agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
1 hr agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
2 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
16 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
22 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
23 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 day agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines