हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Safe Yoga Practice Tips: इन नियमों के पालन के साथ करें योग, शरीर को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे!

विज्ञापन
Safety Precautions For Yoga

Safe Yoga Practice Tips: योग करने से न केवल आपका शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहता है बल्कि आप मानसिक परेशानियों को भी दूर कर सकते हैं। योग करने से मन को शांति मिलती है। ज्यादातर लोग घर पर ही योग करते हैं लेकिन किसी विशेषज्ञ की देखरेख के बिना योगाभ्यास करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। जो लोग योग करने का सही तरीका नहीं जानते, वे ज्यादातर इंटरनेट का सहारा लेते हैं। इंटरनेट पर क्या सही है और क्या गलत है, इसके बीच चयन करना कठिन हो सकता है। यदि आप सुरक्षित और प्रभावी ढंग से योग नहीं करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। आज हम आपको सुरक्षित और प्रभावी ढंग से योग करने के टिप्स बताएंगे। आज हम आपको सुरक्षित और प्रभावी ढंग से योग करने के टिप्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप स्वस्थ रह सकते हैं।

वॉर्म अप करें

योग करने से पहले हमेशा वार्मअप करें, इसे करने से हार्ट रेट बढ़ेगा और इससे मसल्‍स योग के लिए तैयार होंगी। वॉर्मअप करने के लिए आप कुछ देर टहल (वॉक) सकते हैं या हल्की स्ट्रेचिंग भी कर सकते हैं। वार्मअप करने के लिए पैरों की उंगलियों को घुमाएं और फिर शरीर में मूवमेंट रखते हुए गर्दन की ओर बढ़ें फिर धीरे-धीरे मूवमेंट्स के साथ शरीर के प्रत्येक हिस्से को हिलाएं।

ये भी पढ़ें- Glowing Skin Drinks: पाना चाहते हैं चमकदार त्वचा? तो ये 4 ड्रिंक्स हैं फायदेमंद

हाइड्रेशन

योग करने से पहले और बाद में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, इस दौरान हाइड्रेशन का ध्यान रखना जरूरी है। अगर योग करते समय आपको प्यास लगे तो सबसे पहले रुककर पानी पी लें और फिर योग करें।

योगा मैट

ऐसे कई योगासन हैं जिन्हें बिना सहारे के करने से जोड़ों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। किसी भी तरह की चोट से बचने के लिए योगा मैट का इस्तेमाल करें। यह एक प्रकार का कुशन है जिसका उपयोग दर्द को रोकने और आपके शरीर को सहारा देने के लिए किया जाता है। अगर आपके पास योगा मैट नहीं है तो आप तौलिया या चादर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ब्रेक लें

अगर आप योग के दौरान थकान महसूस कर रहे हैं तो थोड़ा ब्रेक लें और शरीर के ऊर्जा स्तर को बनाए रखें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें