Baal Badhane Wale Tel: बालों का झड़ना एक ऐसी समस्या है जो आम होती जा रही है. हालांकि, दिनभर में 50-60 बाल झड़ना नॉर्मल होता है लेकिन अगर बाल 100 से भी ज्यादा झड़ रहे हैं तो यह चिंता का विषय हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए घर पर ही बाल बढ़ाने वाला तेल (Hair Growth Oil) कैसे बनाया जा सकता है. इस तेल को बनाने की विधि डाइटीशियन श्वेता शाह ने दी है. एक्सपर्ट का कहना है कि घर की ही कुछ ऐसी चीजें हैं जिनसे तैयार किया गया तेल आपके हेयर फॉल (Hair Fall) को हेयर ग्रोथ में बदल सकता है. ऐसे में चलिए जानते हैं किस तरह घर में बालों को लंबा और घना बनाने के लिए तेल तैयार करें.
कैसे बनाएं बाल बढ़ाने वाला तेल | Baal Badhane Ke Liye Ghar Par Tel Kaise Banaen
इस तेल को बनाने के लिए आपको 100 मिली. तिल का तेल (Sesame Oil), एक चम्मच आंवला, एक चम्मच ब्राह्मी, एक चम्मच भृंगराज पाउडर, आधा कप गुड़हल के फूल सूखे या ताजे और एक-एक चम्मच मेथी के दाने, काली मिर्च और रोजमेरी की जरूरत होगी.
सभी चीजों को एकसाथ मिलाकर आंच पर चढ़ाएं और 15 से 20 मिनट के लिए पका लें. अब आंच बंद करके तेल को रातभर रखे रहने दें और अगली सुबह इसे छानकर हफ्ते में 2 से 3 बार बालों की मालिश करने के लिए इस्तेमाल करें.
एक्सपर्ट का कहना है कि इस तेल को लगाने पर आपके बाल झड़ना रुक जाएंगे. यह तेल बालों को मजबूत बनाएगा, बालों को चमक देगा और बाल बिना रुके तेजी से बढ़ते चले जाएंगे.
क्यों झड़ते हैं बाल
आनुवांशिक कारण – बालों का झड़ना आनुवांशिक हो सकता है. परिवार में किसी को गंजेपन की समस्या हो तो व्यक्ति को भी हो जाती है.
पोषण की कमी – खानपान में आयरन, प्रोटीन, विटामिन और खनिजों की कमी से बाल झड़ सकते हैं.
हार्मोनल बदलाव – शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव हेयर फॉल की वजह बन सकते हैं. थायराइड, प्रेग्नेंसी और PCOS में बालों का झड़ना तेज हो जाता है.
स्ट्रेस – अगर आप जरूरत से ज्यादा तनाव लेते हैं तो इससे आपको हेयर फॉल को सकता है.
केमिकल्स और हीट – केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का लगातार इस्तेमाल करना और हीटिंग टूल्स से बालों को बार-बार स्टाइल करना हेयर फॉल की वजह बनता है.
किसी तरह की बीमारी – सिर में दाद, खुजली, रूसी, किसी तरह की दवाई या फिर ओटोइम्यून बीमारी में बाल झड़ने लगते हैं.
यह भी पढ़ें – 7 दिनों में कील-मुंहासे हटाएगा यह फेस पैक, बाबा रामदेव ने बताया बनाने का तरीका, कहा चेहरा चमक जाएगा आपका
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
3 hrs agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
5 hrs agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
6 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
8 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
1 day agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
2 days agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines