How To Remove Dandruff Quickly: सर्दियों के मौसम में अक्सर ही लोगों को रूसी की समस्या हो जाती है. लड़के हों या लड़कियां किसी के भी सिर पर रूसी हो सकती है. रूसी होने पर सिर पर सफेद फ्लेक्स नजर आने लगते हैं. कई बार बालों पर हाथ फेरने भर से ही रूसी (Rusi) झड़कर गिरने लगती है. वहीं, रूसी के कारण सिर पर खुजली होती है, बाल ऑयली नजर आने लगते हैं और सिर धोने के बाद भी स्कैल्प पर गंदगी नजर आती है सो अलग. ऐसे में रूसी से छुटकारा पाने के लिए आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balkrishna) के बताए नुस्खे आजमाकर देखे जा सकते हैं. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने बताया है कि दही को किस तरह सिर पर लगाने से रूसी दूर हो सकती है. साथ ही, आचार्य के बताए कुछ और टिप्स भी आपको रूसी से छुटकारा दिला सकते हैं.
रूसी हटाने के लिए आचार्य बालकृष्ण ने बताए उपाय
आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि सभी तरीके आजमाने पर भी रूसी से छुटकारा नहीं मिला है तो आप बाजार में मिलने वाले सुहागा का इस्तेमाल कर सकते हैं. सुहागा को सुहागा की खीर भी कहा जाता है. इसे तवे पर डालकर हल्का पकाने पर यह फूलने लगता है. 5 से 10 ग्राम सुहागा को तवे पर फुलाने के बाद में आधा नींबू निचोंड़ें और एक कप दही (Dahi) मिला लें. दही, नींबू और सुहागा को मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे बालों की जड़ में लगा लें. इस पेस्ट को नहाने से 2-3 घंटे पहले सिर पर लगाना है और फिर नहाते हुए सिर को धोकर साफ कर लेना है. आचार्य बालकृष्ण की सलाह है कि कुछ दिन इस नुस्खे को आजमाने पर रूसी से छुटकारा मिल जाता है.
यह भी पढ़ें – शुगर में मेथी दाना कैसे खाना चाहिए? आचार्य बालकृष्ण ने बताया रात में कितने और कैसे खाएं मेथी के दाने
एलोवेरा और आंवले का जूस भी है असरदार
अंदरूनी रूप से डैंड्रफ की दिक्कत खत्म करने के लिए आंवला और एलोवेरा का जूस पिया जा सकता है. इन जूस को पीने पर ना सिर्फ पेट साफ रहता है बल्कि डैंड्रफ से भी छुटकारा मिल जाता है.
आंवले का यह नुस्खा भी दिखाएगा असर
आचार्य बालकृष्ण का बताया आंवले (Amla) का एक ऐसा नुस्खा भी है जिससे ना सिर्फ रूसी दूर होती है बल्कि जूं का भी खात्मा हो जाता है. इस नुस्खे को आजमाने के लिए आपको 2 चम्मच आंवला का पाउडर और 5 से 6 तेजपत्ता लेना है. इन दोनों ही चीजों को एक गिलास पानी में डालकर उबाल लें. इस पानी को तबतक उबालें जबतक यह आधा ना हो जाए. पानी आधा हो जाने के बाद आंच बंद कर दें.
इस तैयार मिश्रण को बालों की जड़ों पर अच्छे से लगाएं. इस मिश्रण को बालों पर आधा घंटा लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. इससे रूसी और जूं से राहत मिल जाती है.
किन कारणों से होता है डैंड्रफ
- डैंड्रफ कई कारणों से हो सकता है. यह यीस्ट जैसा फंगस होता है जिसे मालासेजिया कहते हैं. इस फंगस के कारण सिर पर रूसी हो सकती है.
- अगर सिर की त्वचा यानी स्कैल्प जरूरत से ज्यादा ड्राई हो तो रूसी (Roosi) हो सकती है. इससे स्किन ग्रीसी, फ्लेकी और पीली नजर आ सकती है.
- स्कैल्प के रूखे होने पर भी रूसी होती है. खासतौर से मौसम अगर ठंड का हो और हवा शुष्क हो जाए तो रूसी हो सकती है.
- हेयर प्रोडक्ट्स भी रूसी की वजह बन सकते हैं. किसी हेयर प्रोडक्ट से एलर्जी होने पर रूसी हो सकती है.
- डैंड्रफ की एक वजह सिर की नियमित तौर पर सफाई ना करना भी होता है. अगर बहुत ज्यादा-ज्यादा दिनों तक सिर ना धोया जाए तो रूसी हो सकती है.
- डैंड्रफ को ट्रिगर करने में तनाव का बड़ा हाथ है. तनाव के कारण डैंड्रफ बढ़ सकता है.
- शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव स्कैल्प पर ऑयल के प्रोडक्शन को बढ़ा सकते हैं जिससे रूसी, सोराइसिस और एग्जेमा की दिक्कत हो सकती है और डैंड्रफ और ज्यादा गंभीर हो सकता है.
किस की कमी से डैंड्रफ होता है
शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी डैंड्रफ की वजह बन सकती है. विटामिन बी की कमी से डैंड्रफ हो सकता है. वहीं, खनिजों में जिंक की कमी डैंड्रफ का कारण बन सकती है.
यह भी पढ़ें – दस्त को तुरंत कैसे ठीक करें? बाबा रामदेव से जानिए लूज मोशन में क्या खाना चाहिए
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
26 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
4 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
7 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
21 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
23 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines