अभिनेत्री रुबीना दिलैक दो बेटियों की मां हैं और आज भी वह काफी खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आती हैं। इस बार उन्होंने लाल रंग का शानदार आउटफिट पहना हुआ था। अपने बॉस बेब लुक में वह अपने फैंस का दिल जीतने में पीछे नहीं हटी और इनके फैंस ने उनकी तारीफ भी की। हाल ही में अभिनेत्री ने लाल पैंटसूट में हमेशा की तरह प्यारी दिखने वाली तस्वीरों की एक सीरीज इंस्टाग्राम पर शेयर की। तस्वीरों को शेयर करते हुए रुबीना ने लिखा कि लाल और बेचैन! ये मैं अपने वायलेंट रूप में हूं। उनके इस लुक को आप भी ऑफिस या फिर कॉलेज जाने के लिए के लिए ट्राई कर सकते हैं।
ड्रेस की खासियत
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रुबीना ने लाल शर्ट पहनी हुई है, जिसके ऊपर उन्होंने एक लाल ब्लेजर डाला रखा है और गले में लाल टाई बंधी हुई है। उन्होंने अपने लुक को मैचिंग रेड फ्लेयर्ड पैंट के साथ पेयर किया। साथ ही उन्होंने अपने लुक में कई एक्सेसरीज को भी एड किया हैं, जो उनके लुक को और भी अट्रैक्टिव बना रही हैं। उनकी सिल्वर हील्स, गोल्डन इयररिंग्स और रंग-बिरंगी चूड़ियां उनके लुक को और भी शानदार टच दे रहे हैं।
मेकअप और हेयर स्टाइल
अभिनेत्री ने अपने मेकअप को सॉफ्ट और कम रखकर अपने लुक को और भी बेहतर बनाया। ग्लो के साथ बहुत सारे हाइलाइटर और ब्लश, मस्कारे से भरी मुलायम स्मोकी आंखें, भूरी पलकें और लाल होंठ उनके मेकअप को पूरा कर रहा था। रुबीना ने अपने लुक को एक स्लीक पोनीटेल में स्टाइल करके कंप्लीट किया, जिससे उसके चेहरे को एक अच्छा और बिल्कुल सही तरीके से फ्रेम मिल रहा था।
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
13 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
15 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
16 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
17 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
17 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
18 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
19 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
21 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
23 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines