Rose Milk Pudding Recipe: प्यार का सप्ताह शुरू हो गया है और जैसा कि कहा जाता है कि दिल का रास्ता पेट से होकर गुजरता है तो ऐसे में क्यों ना अपने पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल किया जाए? तोहफे के साथ आप कुछ स्पेशल भी कर सकते हैं। रोज डे को सिर्फ गुलाब देकर ही नहीं बल्कि कुछ स्पेशल मीठा खिलाकर भी किया जा सकता है।
और पढ़िए –Propose Day: करना है प्यार का इकरार? गिफ्ट के साथ ऐसे करें इजहार
आज हम आपके लिए वैलेंटाइन वीक स्पेशल रेसिपी (Valentine Week Special Recipe) लेकर आए हैं। रोज डे के दिन आप अपने रिश्ते की शुरुआत रोज पुडिंग के साथ कर सकते हैं। आइए स्वादिष्ट रोज पुडिंग रेसिपी बनाने की विधि जानते हैं।
रोज पुडिंग की सामाग्री (Rose Milk Pudding Recipe Ingredients in Hindi)
- गुलाब का शरबत
- दूध
- चीनी
- चाइना ग्रास (रेमी फाइबर)
- पानी
रोज पुडिंग रेसिपी बनाने की विधि (Rose Milk Pudding Recipe in Hindi)
सबसे पहले 10 मिनट के लिए चाइना ग्रास यानी रेमी फाइबर को भिगोकर रख दें। इसके बाद इसे एक बर्तन में पानी डालकर धीमी आंच पर गर्म कर लें। इसे आपको तब तक उबालना है जब तक ये घास पूरी तरह से पानी में मिल ना जाए।
दूसरी तरफ एक बर्तन में दूध और चीनी को मिक्स करके उबाल लें। उबाल आने के बाद चाइना ग्रास का घुला हुआ पानी भी इसमें मिला दें। इसके बाद गुलाब का शरबत भी मिश्रण में मिला दें। इसे करीब 3 मिनट तक उबलकर पका लें। इसके बाद गैस को बंद कर दें। इसके 5 मिनट बाद मिश्रण के हल्के गर्म रहने पर पुडिंग के सांचे में डाल दें।
और पढ़िए –Hair Oil: मजबूत-घने बालों के लिए अपनाएं ये हेयर ऑयल, मिलेगा गजब का फायदा
पुडिंग सांचे में डालने के बाद इसे जमने के लिए कुछ देर तक छोड़ दें। इसे सेट होने में कम से कम 15 मिनट का समय लगेगा। सेट होने के बाद इसे करीब दो घंटे के लिए फ्रिज में जमने के लिए रखें। इसके बाद आप इसे सजाकर सर्व कर सकते हैं। ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियां भी डाल सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
3 mins agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
5 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
8 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
22 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines