Rose Day 2026 Red Outfit Ideas: फरवरी का महीना बहुत ही खास माना जाता है. आज रोज डे है जिसे हर साल 7 तारीख को सेलिब्रेट किया जाता है. ऐसे में हर महिला का सपना होता है कि वो रोज डे पर बहुत ही सुंदर लगे, ताकि उनका पार्टनर देखता रह जाए. हालांकि, हर महिला के पास कपड़ों की भरमार होती है, लेकिन जब रेड ड्रेस की बात आती है तो थोड़ा सोचना पड़ जाता है. अगर आप भी इसी दुविधा में हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हम आपको कुछ ऐसी ड्रेस के बारे में बताएंगे जिन्हें आप रीक्रिएट कर सकते हैं. आप रेड ड्रेस के साथ क्लासी लुक पाने के लिए ईयररिंग्स भी कैरी कर सकती हैं.
इसे भी पढ़ें- Rose Day 2026: आज है वैलेंटाइन वीक का पहला दिन रोज डे, जानिए क्यों मनाते हैं यह दिन, क्या है इतिहास
प्रियंका चोपड़ा का रेड सूट लुक
प्रियंका का यह लुक बहुत ही स्टाइलिश है. यह रंग उनके ग्लैमरस अंदाज को और भी निखार देता है और डेट नाइट के लिए यह ड्रेस एकदम परफेक्ट है. प्रियंका ने अपने बालों को खोल रखा है, लेकिन अगर आप चाहें तो जूड़ा भी बांध सकती हैं. इस ड्रेस के साथ जैकेट बहुत ही अच्छी लगेगी.
मीरा राजपूत का ट्रेडिशनल लुक
अगर आप थोड़ा ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो मीरा राजपूत का यह लुक क्रिएट कर सकती हैं. लाल, पिंक या गोल्डन आईशैडो साड़ी या सूट रोज डे के रेड थीम के साथ एकदम परफेक्ट लगेगा. आप इस लुक को और क्लासी बनाने के लिए गले में चोकर भी वियर कर सकती हैं. अगर आप शादीशुदा हैं और अपने पति के साथ डेट पर जा रही हैं तो इस लुक को जरूर क्रिएट करें.
आलिया का साड़ी लुक
आप साड़ी भी पहन सकती हैं और सिंपल लुक के लिए आलिया का यह लुक एकदम परफेक्ट है. आलिया भट्ट ने लाल और पिंक कलर की साड़ी पहन रखी है, जिसका ब्लाउज बहुत ही हॉट है. आप इसके ऊपर जैकेट भी पहन सकती हैं, लेकिन बिल्कुल आलिया जैसे लुक आपके पार्टनर को जरूर अच्छा लगेगा.
जन्नत जुबैर का गाउन लुक
जन्नत जुबैर अक्सर अपने स्टनिंग गाउन लुक्स से सोशल मीडिया पर तहलका मचाती हैं. आप भी रोज डे पर उनका गाउन लुक क्रिएट कर सकती हैं. इसमें जन्नत ने रेड कलर की लिपस्टिक भी लगा रखी है और सिंपल मेकअप कर रखा है. बालों को ओपन करके जन्नत कहर ढा रही हैं. आप भी इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं.
अनन्या पांडे का लाल गाउन लुक
अनन्या पांडे का यह लुक रोज डे के लिए एकदम परफेक्ट है. आप इसे रीक्रिएट कर सकती हैं और लॉन्ग गाउन को पहनकर अपना जलवा बिखेर सकती हैं. अनन्या पांडे के इस लुक में बालों को बांध रखा है, लेकिन आप खोल भी सकती हैं. अगर आपको ठंड लग रही है तो ऊपर से जैकेट डाल सकती हैं.
इसे भी पढ़ें- Rose Day Special: लाल, पिंक, सफेद… क्या आप जानते हैं अलग-अलग रंग के गुलाब का मतलब?
संबंधित खबरें
LIVE: मां शैलपुत्री के आगमन पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं
1 hr agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
14 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
15 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
16 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
19 hrs agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
20 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
23 hrs agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines