Ringworm Itching: बारिश होते ही मन को बहुत राहत मिलती है लेकिन यह अपने साथ कई बीमारियां और परेशानियां भी लेकर आती है। अगर इस दौरान त्वचा की देखभाल न की जाए तो कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें दाद, और खुजली आम है। दाद एक फंगल संक्रमण है। यह संक्रमण गर्दन, पैर, पीठ और शरीर के आंतरिक अंगों पर भी हो सकता है। ये संक्रमण एक से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैलता है। अगर आप दाद या खुजली की समस्या से पीड़ित हैं तो आइए जानते हैं इन समस्याओं से बचने के घरेलू उपाय।
दाद और खुजली से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
नीम
नीम की पत्तियों को धूप में सुखाकर उसका पाउडर बना लें। एक चम्मच नीम पाउडर में एक चम्मच गर्म पानी मिलाकर पेस्ट बना लें और फिर इसे दाद पर लगाएं। जल्द ही राहत मिलेगी।
टमाटर
1 चम्मच टमाटर का रस लें, इसमें थोड़ा सा हल्दी पाउडर मिलाएं और पेस्ट बना लें। अब इसे दाद वाली जगह पर लगाएं, जल्द ही आपको खुजली से राहत मिलेगी।
लहसुन
लहसुन में एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं जो फंगल इंफेक्शन से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। लहसुन की 2-3 कलियों का पेस्ट बनाकर उसमें थोड़ा सा जैतून का तेल और शहद मिलाएं और दाद पर लगाएं।
हल्दी
हल्दी एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है जो संक्रमण बढ़ने से रोकती है। 1 चम्मच हल्दी में थोड़ा सा शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें फिर इसे दाद वाली जगह पर लगाएं। ऐसा 5-6 दिन तक करने से असर दिखने लगेगा।
गेंदे का फूल
गेंदे के फूल का इस्तेमाल अक्सर हम सभी पूजा-पाठ और सजावट के लिए करते हैं लेकिन यह दाद, खुजली के लिए भी रामबाण इलाज है। इसका रस निकालकर दाद और खुजली वाली जगह पर लगाएं। जल्द ही राहत दिखने लगेगा।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
20 mins agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
2 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
2 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
2 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
4 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
5 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
7 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
21 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
23 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines