Chawal Me Ghun Kaise Hataye: अक्सर घरों में ऐसा होता है कि बड़ी मेहनत से खरीदे गए चावल कुछ ही दिनों में घुन और छोटे-छोटे कीड़ों से भर जाते हैं. खासकर गर्मी और नमी वाले मौसम में यह परेशानी और बढ़ जाती है. डिब्बा खोलते ही अजीब गंध और कीड़े नजर आना किसी के लिए भी परेशान करने वाला अनुभव होता है. कई लोग इस समस्या से बचने के लिए केमिकल्स या स्प्रे का सहारा लेते हैं, लेकिन यह तरीका हमेशा सुरक्षित नहीं होता, इससे सेहत पर भी असर पड़ने का डर बना रहता है. ऐसे में पुराने समय के घरेलू उपाय आज भी बेहद कारगर और आसान माने जाते हैं, हम आपको ऐसे ही 2 उपाय बताएंगे, जो आपके बड़े काम आने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: छोटे बच्चों के दांत में कीड़ा लग जाए तो क्या करें?
ये दो चीज दिलाएगा घुन-किड़ों से छुटकारा Chawal Me Keede Ka Gharelu Ilaj
दादी-नानी के जमाने से चावल को सुरक्षित रखने के लिए नीम की पत्तियां और तेजपत्ता का इस्तेमाल किया जाता रहा है. इन दोनों में प्राकृतिक गुण होते हैं जो कीड़ों को दूर रखने में मदद करते हैं. नीम की पत्तियों की कड़वी गंध और तेजपत्ते की तेज खुशबू कीड़ों को चावल के पास आने से रोकती है. सबसे अच्छी बात यह है कि यह तरीका पूरी तरह सुरक्षित, सस्ता और आसानी से घर में उपलब्ध होता है. इससे चावल की गुणवत्ता भी बनी रहती है और लंबे समय तक ताजगी बनी रहती है.
चावल में घुन लगने के कारण
चावल में घुन लगने की मुख्य वजह नमी, बंद डिब्बे में हवा की कमी और ज्यादा तापमान होता है. अगर चावल खरीदते समय ही उनमें थोड़ी नमी हो, तो समस्या जल्दी बढ़ सकती है. इसलिए चावल को हमेशा सूखी और ठंडी जगह पर रखना जरूरी है. साथ ही स्टोर करने से पहले चावल को हल्की धूप में फैलाकर उसकी नमी खत्म कर देना चाहिए. सही स्टोरेज तरीका अपनाने से घुन और कीड़ों की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है.
कैसे करें सही इस्तेमाल, जानिए आसान तरीका
- सबसे पहले चावल को 1-2 घंटे धूप में फैलाकर हल्की नमी निकाल लें.
- पूरी तरह सूखे और साफ एयरटाइट डिब्बे का इस्तेमाल करें.
- चावल भरते समय बीच-बीच में सूखी नीम की पत्तियां डालें.
- साथ ही 4-5 तेजपत्ते भी डिब्बे में रखें ताकि खुशबू बनी रहे.
- डिब्बे को हमेशा सूखी जगह पर रखें और गीले हाथ से चावल न निकालें.
- अगर चावल में पहले से घुन लग चुके हों, तो उन्हें धूप में फैलाकर साफ करें और फिर इन दोनों चीजों का इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़ें: सन टैन हटाने का आसान तरीका, घर पर बनाएं ये असरदार फेस मास्क
संबंधित खबरें
बाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
27 mins agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
37 mins agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
2 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
2 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
17 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
20 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines