Rice Samosa Recipe: आज हम आपके लिए एक हटकर रेसिपी लेकर आए हैं। आपने आम समोसा तो खाया ही होगा जो आलू का बना होता है, लेकिन आज की रेसिपी में हम आपको चावल का समोसा बनाना बताने जा रहे हैं। ये एक ऐसी रेसिपी है जिसका स्वाद अगर एक बार चख लिया तो बार-बार चखना चाहेंगे। आइए चावल का समोसा बनाने की आसान विधि जानते हैं।
Rice Samosa Ingredients in Hindi
- 1 कप- पके चावल
- 1 कप- मैदा
- 1/2 चम्मच- मक्खन
- 1 चम्मच- देसी घी
- 1/4 कप- हरी प्याज कटी
- तलने लायक तेल
- नमक स्वादानुसार
और पढ़िए – Instant Set Dosa Recipe: सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें डोसा, बनाने की विधि है बेहद आसान
Rice Samosa Filling Recipe
- सबसे पहले 1 कप चावल को धो लें।
- अब चावल को कुकर में पकाने के लिए गैस पर रख दें।
- पकने के बाद चावल को एक बर्तन में रख लें।
- आप चाहें तो बने हुए चावलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- गैस पर एक कड़ाई रखें और उसमें थोड़ा सा मक्खन या घी डालें।
- इसके बाद बारीक कटी मिर्ची और प्याज को हल्का भूनें।
- अब पके चावल डालकर चिली सॉस और स्वादानुसार नमक डाल दें।
- इसे 2 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें।
- इस तरह से समोसे के लिए फिल्लिंग तैयार हो गई है।
Rice Samosa Recipe
STEP 1- चावल का समोसा बनाने के लिए फिलिंग के साथ उसके लिए मैदा गूंथना भी एक जरूरी काम है। एक बर्तन में 1 कप के करीब मैदा डालें। इसमें चुटकीभर नमक और देसी घी के साथ थोड़ा गुन-गुना पानी डालकर अच्छे से आटे की तरह गूंथ लें। इसके बाद गीले सूती कपड़े से गूंथे आटे को ढ़ंक दें। करीब 15 मिनट बाद इसे इस्तेमाल करें।
STEP 2- आटे को 15 मिनट बाद इस्तेमाल करने से पहले एक बार फिर गूंथ लें। इसकी लोई बनाकर लंबा बेल लें। गोल रोटी के आकार बनाने के बाद बीच से कट करें। एक हिस्से को लेकर तिकोना करें और उसमें फिलिंग भरें। दूसरे ऊपरी हिस्से के एक साइड में पानी लगाकर समोसे का आकार देते हुए चिपका दें। इस तरह से सारे समोसे तैयार कर लें।
STEP 3- चावल के समोसा बनाने का आखिरी स्टेप है कि गैस पर एक कड़ाई रख लें। इसमें तेल डालकर गर्म करें और हल्की आंच कर दें। अब एक-एक करके समोसा डाल दें। अब इन समोसे को डीप फ्राई कर लें। इसके बाद एक प्लेट में चटनी के साथ सर्व कर दें।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
23 mins agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
2 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
3 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
7 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
21 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
23 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines