Rice Flour For Skin: अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं अपनी स्किन को निखारने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स को लगाती हैं। लेकिन ज्यादा केमिकल होने की वजह से इससे आपकी त्वचा को कई नुकसान होता हैं। इसलिए आपको अपनी स्किन के लिए घरेलू नुस्खों को आजमाना चाहिए।
नेचुरल तरीके से अपनी त्वचा को निखारने के लिए आपको चावल से बने फेस पैक लगाना चाहिए, जिससे आपकी स्किन एकदम ग्लो करेगी और त्वचा से संबंधित परेशानियां भी दूर होंगी। तो चलिए जान लेते हैं, कि कैसे बनाते हैं चावल का फेस पैक।
ऐसे बनाए फेस पैक
– चावल का आटा लें और गुलाब जल
फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में एक-दो चम्मच चावल का आटा लें और उसमें गुलाब जल मिलाकर उसका पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे अपने फेस पर लगाएं और 10 से 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें।
– चावल का आटा और अंडे की सफेदी
चावल के फेस पैक से आप अपनी स्किन को भी निखार सकते है। इसके लिए आप एक कटोरी में चावल के आटे और अंडे की सफेदी को मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे अच्छे से फेट लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे 15 मिनट तक लगाए और फिर धो लें।
मिलेंगे ये फायदे
– डार्क सर्कल से मिलेगा छुटकारा
अगर आप चावल से बने फेस पैक को लगाते है, तो यह आपको डार्क सर्कल से राहत दिलाता है। इसे आप स्क्रब की तरह लगा सकते है और यह आपकी डेड स्किन को हटाने में मदद करता है।
और पढ़िए –Hair Care Tips in Winters: बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं संतरे के छिलके, जानें कैसे करें यूज
– मुंहासों से राहत
चावल का फेस पैक लगाने से आपके फेस का एक्स्ट्रा ऑयल कम होता है, जिससे आपको मुंहासों से राहत मिलती है।
– सनबर्न से मिलेगी राहत
चावल के आटे में मौजूद गुण स्किन को साफ करते हैं और इससे बना फेस पैक आपको स्किन बर्न से राहत दिलाता है।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गुलाब की पंखुड़ियों से बनाया जा सकता है फेस पैक, इस तरह चेहरे पर आ जाएगा गुलाबी निखार
1 hr agoप्याज के छिलकों में छिपा है ये ब्यूटी सीक्रेट, बालों को घना-मुलायम बनाने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
1 hr agoरात में बाल खुले रखकर सोना सही या बांधकर? जानिए बालों के लिए कौन सा तरीका है ज्यादा बेहतर
3 hrs agoपंखे पर जम गई है धूल की परत तो इस क्लीनिंग सोल्यूशन को बनाकर करें सफाई, सीलिंग फैन पर दिखेगी चमक
7 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं यह सोया कीमा टोस्ट, स्वाद और सेहत से भरपूर है यह रेसिपी
8 hrs agoस्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
23 hrs agoदीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
1 day agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
1 day agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
1 day agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines