Rice Cooking Tips: क्या आपको भी लगता है कि चावल खाने से वजन बढ़ता है। पेट की चर्बी निकलने का कारण क्या आपके लिए भी चावल है? क्या आप भी मोटापे की वजह सिर्फ चावल को मानते हैं? अगर हां, तो एक बात बताई कि साउथ इंडिया में ज्यादातर सभी लोग चावल का सेवन करते हैं तो क्यों वहां के लोगों के लिए मोटापे की वजह चावल नहीं है? अगर ऐसा है तो वो रात-दिन क्यों चावल ही खाते हैं। यहां तक कि उनके ज्यादातर पकवान ही चावल की मदद से बनते हैं? तो इससे ये तो साफ है कि चावल वजन नहीं बढ़ा सकता है लेकिन ये तब है जब आप सही तरह के चावल का सेवन कर रहे हों।
जी हां, सही तरह के चावल का इस्तेमाल और सही तरीके से बने चावल आपको कभी मोटा नहीं करेंगे। पेट या कमर की चर्बी लटकने की वजह भी कभी चावल नहीं बनेंगे। बस आपको चावल की रेसिपी को जानना होगा कि उसे किस बर्तन में तैयार करना है और किस तरह का चावल का सेवन आपको करना है। आइए जानते हैं कैसे दिन-रात चावल खाने से भी आपका वजन नहीं बढ़ सकेगा?
नहीं बढ़ेगा चावल खाने से वजन
संपूर्ण स्वास्थ्य योग केंद्र संस्थापक और आयुर्वेद एक्सपर्ट महारुद्र शंकर शेटे ने जानकारी दी है कि चावल खाने से पेट नहीं निकलता है बल्कि उसे बनाने का तरीका गलत और गलत तरह के चावल के इस्तेमाल से वजन बढ़ता है। संपूर्ण स्वास्थ्य योग केंद्र नामक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है।
गलत तरह का चावल का सेवन बढ़ाता है वजन
आयुर्वेद एक्सपर्ट महारुद्र शंकर शेटे के अनुसार आप चावल ही गलत तरह के खाते हैं जो वजन को तेजी से बढ़ाता है। सिंपल चावल के सेवन से कभी वजन नहीं बढ़ता है। हालांकि, मार्केट में उपलब्ध पॉलिश चावल को ही हम सभी इस्तेमाल करते हैं। बिना पॉलिश वाले चावल को खाने से कभी वजन नहीं बढ़ेगा।
चावल को बनाने का तरीका है गलत
इतना ही नहीं, आप पॉलिश राइज को खाने के अलावा उसे बनाने का तरीका भी गलत अपनाते हैं। आयुर्वेद एक्सपर्ट महारुद्र शंकर शेटे का कहना है कि चावल को कुकर में नहीं बनाना चाहिए। इसे आप पतीले में बनाएं और चावल का माड भी निकाल दें, जिससे चावल की वजह से आपका वजन नहीं बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें- Rice Water Benefits: बालों से लेकर सेहतमंद बनाए रखने में मददगार है चावल का मांड!
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
8 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
14 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
15 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
15 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
18 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines