Patanjali Gurukulam: भारत की प्राचीन और पारंपरिक शिक्षा पद्धति रही है गुरुकुल शिक्षा पद्धति. आपने रामायण और महाभारत में भी गुरुकुल का जिक्र सुना होगा. गुरुकुल में विद्यार्थी सिर्फ किताबी ज्ञान ही अर्जित नहीं करते बल्कि यज्ञ, शास्त्र और योग का भी अध्ययन करते हैं. गुरुकुल के बच्चों की दिनचर्या भी मॉडर्न स्कूली बच्चों से अलग होती है. गुरुकुल में सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक का समय निर्धारित होता है. वहीं, दिनभर में बच्चों को विविध विद्याओं और कलाओं की शिक्षा दी जाती है. इसी पारंपरिक शिक्षा पद्धति पर आधारित है पतंजलि गुरुकुलम. पतंजलि गुरुकुलम में पढ़ रहे विद्यार्थियों को विज्ञान ही नहीं बल्कि वेदों का भी ज्ञान दिया जाता है. यहां जानिए गुरुकुल की शिक्षा कैसी होती है और यह किस तरह मॉडर्न शिक्षा से अलग है.
गुरुकुल में होता है विद्यार्थी का पूर्ण विकास
गुरु शिष्य परंपरा – गुरुकुल में शिक्षक यानी गुरु बच्चों को केवल पढ़ाते ही नहीं बल्कि उनका मार्गदर्शन भी करते हैं.
व्यवहारिक ज्ञान – गुरुकुल में जीवन के हर पहलू से परिचित कराया जाता है. विद्यार्थियों को धर्मशास्त्र, कृषि, आयुर्वेद, अर्थशास्त्र और स्किल आधारित शिक्षा दी जाती है.
सभी का एक बराबर होना – पहनावे से लेकर जीवनशैली तक सभी बच्चों की एकसमान होती है. गुरुकुल में सामाजिक समानता बनी रहती है.
कैरेक्टर डेवलपमेंट – बच्चों के कैरेक्टर डेवलपमेंट में गुरुकुल की अहम भूमिका देखने को मिलती है. गुरुकुल की शिक्षा में बच्चों को सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं दिया जाता बल्कि उन्हें आचार-व्यवहार भी सिखाया जाता है. बच्चों में सद्भाव और करुणा के गुण डाले जाते हैं.
अनुशासन – गुरुकुल में बच्चों को अनुशासन सिखाया जाता है. उठने का समय, पढ़ने का समय, खाने और सोने का समय भी निर्धारित होता है. इससे बच्चों में डिसिप्लिन आता है.
मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान – गुरुकल में बच्चे के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाता है. पतंजलि गुरुकुलम की बात करें तो यहां बच्चों को योग सिखाया जाता है. योग बच्चों को मानसिक रूप से स्वस्थ्य और मजबूत बनाता है. बच्चों पर किसी चीज का दबा ना डालते हुए ध्यान और योग के माध्यम से तनाव को दूर किया जाता है.
मूल्यों पर आधारिक शिक्षा – पतंजलि गुरुकुलम में बच्चों को मूल्यों पर आधारित शिक्षा दी जाती है. गुरुकुल में विद्या को विनय से जोड़ने की कोशिश की जाती है और बच्चों को सामाजिकता ही नहीं बल्कि नैतिकता भी सिखाई जाती है.
सर्वांगीण विकास – बच्चों के सर्वांगीण विकास की जिम्मेदारी लेता है गुरुकुल. गुरुकुल में बच्चों के बौद्धिक विकास पर ही नहीं बल्कि मानसिक, आध्यात्मिक और व्यवहारिक विकास पर ध्यान दिया जाता है.
बच्चे के भविष्य को शेप करता है गुरुकुल
- गुरुकुल में बच्चे आत्मनिर्भर बनना सीखते हैं.
- बच्चों को साफ-सफाई से लेकर पशुपालन तक सिखाया जाता है.
- बच्चों को जीवन में आने वाली कठिन परिस्थितियों के लिए तैयार किया जाता है.
- बच्चे ना सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से मजबूत बनते हैं.
- बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास होता है.
- बच्चों में भावनात्मक बुद्धिमत्ता होआती है.
- बच्चे जीवन जीने की कला सीखते हैं.
- वेदों का ज्ञान अर्जित करने के साथ ही बच्चों में आधुनिक विषयों की समझ भी होती है.
- बच्चे गुरु-शिष्य संबंधों को बेहतर तरह से समझते हैं.
- बच्चे प्रकृति से जुड़ाव महसूस करते हैं.
आधुनिक स्कूलों से कैसे अलग है गुरुकुल
गुरुकुल में बच्चों को कोडिंग और मैनेजमेंट भी सिखाया जाता है, लेकिन आधुनिक स्कूलों में बच्चों को शास्त्रों का वो ज्ञान नहीं दिया जाता जो गुरुकुल देता है. गुरुकुल में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जाता है, बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाया जाता है, बच्चों को जीवन की हर कठिनाई से लड़ने की कला सिखाई जाती है. गुरुकुल के बच्चे योग, संस्कार, व्यवहार और शास्त्रीय कलाओं में सबसे आगे होते हैं.
यह भी पढ़ें – भारत का वो स्कूल जहां बच्चों को टेक्नोलॉजी ही नहीं बल्कि वेदों का ज्ञान भी मिलता है, जानिए पतंजलि गुरुकुलम में कैसे लें एडमिशन
संबंधित खबरें
Meethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
20 mins agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
15 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
16 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
20 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
20 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
21 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
22 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
23 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
1 day ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines