Retirement Tips: रिटायरमेंट के बाद खुश रहने के लिए 5 आदतों को कहें अलविदा 

Retirement Tips: रिटायरमेंट के बाद हर कोई खुश रहना चाहता है, लेकिन कुछ आदतें होती हैं जो उनके रिटायरमेंट प्लान को खराब कर सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी कुछ आदतों को अलविदा ही कह दें।

Retirement Tips

Retirement Tips

विज्ञापन

Retirement Tips: रिटायरमेंट के बाद हर कोई तनाव से दूर रहना चाहते हैं, जो जरूरी भी है। लेकिन सच तो यह है कि हमारी कुछ आदतें उस सुखद रिटायरमेंट के सपने को तनाव से भर देती है। ये वह छोटी-छोटी चीजें हैं, जो हम हर दिन करते हैं। ये रिटायरमेंट के बाद हानिकारक हो सकता है। इसलिए, यदि आप एक खुशहाल और तनाव-मुक्त रिटायरमेंट का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ आदतों को अलविदा कहना ही बेहतर साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि आपके लिए  किन-किन आदतों को  छोड़ना बेहतर साबित हो सकता है?

माइंडफुलनेस रहने को नजरअंदाज करना

माइंडफुलनेस सभी के लिए जरूरी हो जाता है, चाहे वह कोई भी हो। ये जीवन जीने का सबसे अच्छा तरीका है। इसका मतलब है वर्तमान में मौजूद रहना और जो भी आप कर रहे हैं उसमें पूरी तरह से शामिल होना। द आर्ट ऑफ माइंडफुलनेस ए प्रैक्टिकल गाइड टू लिविंग इन द मोमेंट में कहा गया है कि माइंडफुलनेस रहना आपके लाइफ को बदल सकता है।

विज्ञापन

दूसरों से जलन

द्वेष या नाराजगी को अपने मन में रखना दूसरे व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचाता। इससे आपको भी नुकसान होता है। ऐसी भावनाएं रखना कहीं से भी अच्छी नहीं मानी जाती है। साथ ही ये आपकी खुशियां भी छीन लेती है।

हमेशा हेल्दी रहने की इच्छा

रिटायरमेंट के बाद ये जरूरी नहीं है कि आप हेल्दी ही रहें, ऐसी इच्छा करना आपके तनाव को बढ़ा सकती है। रिटायरमेंट की उम्र की बात करें तो 60 से 65 साल तक की होती है और इस उम्र में शरीर का हेल्दी रखना मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन

खुद को दूसरों से दूर करना

रिटायरमेंट के बाद कई लोग सामाजिक संपर्क कम कर देते है, जो तनाव कारण बन सकता है। एक व्यक्ति के लिए सामाजिक हर किसी से मिलजुल कर रहना बहुत जरूरी हो, क्योंकि हर कोई एर दूसरे पर ही निर्भर होते हैं। खुद को अलग-थलग करने से अकेलेपन और यहां तक कि ये डिप्रेशन का कारण भी बन सकता है।

अपने सपनों की इच्छा करना

सबसे बड़ी गलती जो आप कर सकते हैं वह यह सोचना है कि रिटायरमेंट आपके सपनों की राह का अंतिम पड़ाव है और लोग सोचते हैं कि जो वह कभी नहीं कर सके वह अब कर सकते हैं। कई बार ऐसा नहीं हो पाता है। उनके कई सपने अधूरे ही रह जाते हैं और लोग ये सोचकर परेशान रहते हैं कि जो वह चाहते थे वह नहीं हो पाया।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ