Resignation Letter Format: अगर आप भी अपनी नौकरी से परेशान हो गाए हैं और नौकरी छोड़ने के लिए मैनेजर को इस्तीफा देना चाहते हैं। लेकिन रेजिग्नेशन लेटर का फॉर्मेट नहीं पता है, तो आज हम आपको रेजिग्नेशन लेटर के फॉर्मेट के बारे में बताएंगे।
हालांकि रेजिग्नेशन लेटर लिखते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे नौकरी छोड़ते समय आपको दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। दरअसल रेजिग्नेशन लेटर में सरल और सीधे शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर रेजिग्नेशन लेटर में आप कंपनी की बुराई करेंगे, तो हो सकता है कि कंपनी आप का रेजिग्नेशन लेटर स्वीकार न करें। इसके अलावा रिजाइन लेटर में कंपनी छोड़ने की वजह के बारे में बताना चाहिए। इससे प्रभाव अच्छा पड़ता है। आइए अब जानते हैं रेजिग्नेशन लेटर लिखने के फॉर्मेट के बारे में।
ये भी पढ़ें- सफलता पाने के लिए इन 5 आदतों को बनाएं अपनी डेली लाइफ का हिस्सा
कंपनी का नाम
जिस भी व्यक्ति को आप अपना रेजिग्नेशन लेटर देना चाहते हैं। उनके नाम से लेटर लिखने की शुरुआत करें। फिर कंपनी का नाम एड्रेस के साथ लिखें।
दिनांक
रेजिग्नेशन लेटर में दिनांक जरूर लिखनी चाहिए, जिस दिन आप रिजाइन दे रहे हैं उस दिन की तारीख कंपनी के एड्रेस के नीचे मेंशन करें।
विषय
रेजिग्नेशन लेटर में दिनांक के बाद विषय लिखें। इसमें ये लिखें कि आप कंपनी से इस्तीफा देना चाहते हैं।
अपना परिचय
विषय लिखने के बाद सबसे पहले अपने बारे में बताएं। अपना नाम लिखें। फिर आगे ये बताएं कि आप कंपनी में किस डिपार्टमेंट में किस पोस्ट पर काम रहे हैं। इसके बाद ये बताएं कि कंपनी में आप कब से काम कर रहे हैं। जिस दिन आपने कंपनी को ज्वाइन किया था, उस दिन की तारीख लिखें। इसके बाद ये लिखें कि आप कंपनी क्यों छोड़ना चाहते हैं। अगर आप कंपनी छोड़ने की वजह को भी मेंशन करेंगे, तो इससे अच्छा प्रभाव पड़ता है।
कंपनी का आभार व्यक्त करें
रेजिग्नेशन लेटर में कंपनी का आभार व्यक्त करना भी जरूरी होता है। इसमें लिखें कि कंपनी में आपको काम करते हुए कैसा महसूस हुआ। साथ ही कंपनी की तारीफ करें। अपने कर्मचारी साथी के योगदान की सराहना करें।
स्वीकृति
कंपनी आपका रेजिग्नेशन लेटर स्वीकार कर लें। इसके लिए उनसे अनुरोध करें।
धन्यवाद
अंत में धन्यवाद कहते हुए अपने नाम के साथ हस्ताक्षर करें।
ये भी पढ़ें- लड़कियां क्यों नहीं करना चाहती शादी? रिपोर्ट में हुआ खुलासा
संबंधित खबरें
दीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
38 mins agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
3 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
3 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
7 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
21 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
23 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines