आज शनिवार है, कल रविवार और सोमवार के दिन गणतंत्र दिवस की छुट्टी होगी. इन तीन दिन की छुट्टियों को घर में रहकर बर्बाद करना अच्छा ऑप्शन नहीं है. ऐसे में अगर आप इन तीन दिनों को अपने दोस्तों या परिवार के साथ बाहर बिताना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं दिल्ली के आसपास 5 ऐसी जगहें, जहां आप 10 हजार से कम के खर्च में घूम सकते हैं और फ्रेश होकर अपना ऑफिस आदि डेली रूटीन शुरू कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Breakfast Tips: नाश्ते में बनाना चाहते हैं कुछ अलग, हेल्दी और स्वादिष्ट? ट्राई करें ये झटपट ब्रेकफास्ट रेसिपी
10 हजार रुपये से कम में कहां-कहां घूम सकते हैं?
अगर आपका बजट 10 हजार रुपये तक का है, तो इतने में आपके पास एक नहीं, बल्कि बहुत ऑप्शन हैं. इसमें खानपान, रहना, घूमना, ट्रांसपोर्ट, टिकट आदि सब आराम से हो जाएगा और अच्छा खासा पैसा भी बच सकता है.
ऋषिकेश
रिपब्लिक डे वीकेंड पर ऋषिकेश घूमने के लिए एक शानदार विकल्प है. यहां शांति और सुकून के साथ एडवेंचर का मजा भी मिलता है. दिन में आप रिवर राफ्टिंग, राम झूला घूम सकते हैं या गंगा किनारे बैठकर चाय-किताब के साथ आराम कर सकते हैं. शाम को कैफे हॉपिंग और गंगा आरती का भी अनुभव ले सकते हैं. 10 हजार रुपये के बजट में यह एक मजेदार और रिफ्रेशिंग ट्रिप हो सकती है.
जयपुर की आलीशान खूबसूरती
दिल्ली से करीब 5 घंटे की ड्राइव पर स्थित जयपुर बिना ज्यादा खर्च किए इतिहास और शाही सामराज्य का अनुभव देता है. यहां आप आमेर किला और सिटी पैलेस घूम सकते हैं, पुरानी बाजारों में शॉपिंग कर सकते हैं और नाहरगढ़ किले से शहर का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं. कचौरी, घेवर और लोकल थाली जैसे स्वादिष्ट खाने भी बजट में मिल जाते हैं. यहां सस्ते होटल और होमस्टे आसानी से मिल जाते हैं, और लोकल ट्रांसपोर्ट से घूमना भी आसान रहता है.
जिम कॉर्बेट, उत्तराखंड
अगर आप जंगल, जानवरों और पक्षियों की आवाजों वाली शांत सुबहों का आनंद लेना चाहते हैं, तो जिम कॉर्बेट एक बेहतरीन विकल्प है. यहां आप घने जंगलों में जीप सफारी का रोमांचक अनुभव ले सकते हैं. सफारी के दौरान हाथी और हिरन आसानी से नजर आते हैं, और किस्मत अच्छी रही तो बाघ की झलक भी मिल सकती है.
वाराणसी
तीन दिन की छुट्टियों में आप वाराणसी का सफर कर सकते हैं. यहां आपको अनोखी शांति और सुकून का अनुभव होगा. संकरी गलियों में घूमते हुए पुराने मंदिर और भवनों को देखना एक अलग ही सुकून देता है. शाम के समय गंगा में तैरते दीपक और शहर में गूंजते मंत्रोच्चारण का माहौल और भी खास बना देता है. कम बजट में यात्रा करने के लिए वाराणसी एक बेहतरीन विकल्प है.
आगरा
अगर आप करीब में कहीं जाना चाहते हैं 1 दिन के लिए तो आगरा की ट्रिप आपके लिए बेस्ट होगी. यहां आप 10 हजार से कम में खानपान, ताज महल, लाल किला, फतेहपुर सीकरी और स्थानीय बाजारों में जाकर शॉपिंग का मजा उठा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस के मौके पर बच्चों को देना है भाषण? अपनाएं ये आसान टिप्स, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग
संबंधित खबरें
सिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
1 hr agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
2 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
4 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
22 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines