Palak Paneer Samosa Recipe: 26 जनवरी के दिन लोग देशभक्ति के रंग में रंगे होते हैं. हर तरफ जश्न का माहौल होता है और जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. कई लोग इस खास मौके पर अपने घर पर भी छोटी-सी पार्टी रखते हैं. अगर आपने भी रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन के लिए घर पर कुछ खास और अलग बनाने का प्लान किया है तो पालक-पनीर का समोसा आपके मेहमानों को जरूर पसंद आएगा. इस समोसे को आप तिरंगा स्टाइल में सर्व कर सकते हैं. ऑरेंज या लाल रंग की चटनी से इस डिश को तिरंगा का रूप दिया जा सकता है. बाकी हरे रंग के लिए पालक और सफेद रंग के लिए पनीर का इस्तेमाल किया जा रहा है. हालांकि, इसे बनाना बहुत ही आसान है, जिसके लिए आपको हमारी बताई गई रेसिपी को फॉलो करना होगा.
पालक पनीर का तिरंगा समोसा रेसिपी | Palak Paneer Samosa Recipe
सामग्री
- समोसे की लेयर के लिए
- मैदा- 2 कप
- अजवाइन- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- 2 चम्मच
- पानी- गूंथने के लिए
- हरी स्टफिंग के लिए
- पालक- 1 कप
- हरी मिर्च- 2 बारीक कटी
- जीरा- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- सफेद स्टफिंग के लिए
- पनीर- 1 कप
- काली मिर्च- आधा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- ऑरेंज स्टफिंग के लिए
- उबला आलू- 1 कप (मैश किया हुआ)
- हल्दी- आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
विधि
- सबसे पहले एक बाउल में मैदा को छान लें और तेल, नमक और अजवाइन डालकर आटा गूंथ लें.
- इस दौरान गैस पर एक कड़ाही रखें और तेल गर्म करें. अब इसमें जीरा और कटा हुआ पालक डालकर हल्की आंच पर भून लें.
- इसी पैन में आलू और मसाले डालकर ऑरेंज स्टफिंग तैयार करें. इसमें हल्दी का इस्तेमाल किया जा सकता है.
- वहीं, दूसरे बाउल में पनीर को मैश करके काली मिर्च डालकर सफेद स्टफिंग तैयार करें.
- सभी स्टफिंग को टेस्ट करें और मसाले डालकर चीजें परफेक्ट कर लें.
- इसके बाद आटे की लोइयां तैयार करें. तिरंगा समोसा के लिए पहले पालक, पनीर और आखिर में हल्दी वाली आलू की स्टफिंग डालें.
- तिरंगा के आधार पर स्टफिंग का इस्तेमाल करें. इसके बाद समोसा बंद करें और साइड में रख दें.
- इसके बाद गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें. एक-एक करके समोसा डीप फ्राई करें.
- दोनों तरफ से अच्छी तरह से पक जाने के बाद एक प्लेट में निकालें. बीच में काटकर समोसा चटनी के साथ सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- Breakfast Tips: नाश्ते में बनाना चाहते हैं कुछ अलग, हेल्दी और स्वादिष्ट? ट्राई करें ये झटपट ब्रेकफास्ट रेसिपी
संबंधित खबरें
दीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
47 mins agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
3 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
3 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
7 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
21 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
23 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines