Republic Day Best Places: इस बार गणतंत्र दिवस सोमवार के दिन पड़ रहा है, इसलिए कई लोग साल के पहले ही महीने लॉन्ग वीकेंड मिलने की वजह से खुश हैं. गणतंत्र दिवस पर स्कूलों और दफ्तरों में सरकारी छुट्टी होती है. इसलिए अगर आप चाहें तो इस छुट्टी के साथ वीकेंड जोड़कर लंबे ब्रेक का प्लान बना सकते हैं. आपके पास पूरे 3 दिन होंगे और ऐसे में आप गणतंत्र दिवस पर कोई एक्स्ट्रा छुट्टी लिए बिना भी घूमने का प्लान बना सकते हैं. इस दौरान आप अपनी पसंदीदा जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं. अगर आपके जगह समझ नहीं आ रही है तो हम आपको कुछ ऐसे डेस्टिनेशन के बारे में बताएंगे, जिन्हें एक्सप्लोर करने का प्लान बनाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- Cooking Tips: राजमा भिगोना भूल गए हैं तो कुकर में डालें अदरक का टुकड़ा, सिर्फ 3 सीटी में हो जाएगा काम
गणतंत्र दिवस पर घूमने की जगहें | Best Places To Visit During Republic Day
कैसे प्लान करें गणतंत्र दिवस पर लॉन्ग ट्रिप?
आपको वीकेंड से पहले ही सारे काम करके रख लेने हैं और फ्राइडे की रात को ही अपनी डेस्टिनेशन के लिए निकल जाना है. तभी आप एकदम बढ़िया ट्रिप प्लान कर पाएंगे. वहीं, वापस आने का प्लान सोमवार की रात या अगले दिन कर सकते हैं.
साबरमती आश्रम
देश की आजादी में महात्मा गांधी का एक अहम योगदान रहा है. इसलिए इन्हें राष्ट्रपिता की संज्ञा दी है और जब भी भारत की आजादी का जिक्र आता है तो गांधी जी का नाम जरूर लिया जाता है. ऐसे में आपको महात्मा गांधी से संबंधित जगहें देखनी चाहिए. आप लॉन्ग वीकेंड ट्रिप पर साबरमती आश्रम जरूर घूमकर आएं. साबरमती आश्रम में जाकर आप गांधी जी को करीब से जान पाएंगे और गुजरात के व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे.
वाघा बॉर्डर
आप पंजाब जाने का प्लान बना सकते हैं. यहां पर जलियांवाला बाग देखने के लिए जाया जा सकता है. इसके अलावा, आप गणतंत्र दिवस के मौके पर अमृतसर के वाघा बॉर्डर पर भी जा सकते हैं. यहां पर आपको बहुत ही मजा आएगा, क्योंकि यह जगह भारत-पाकिस्तान की सीमा पर है. वाघा बॉर्डर में आप परेड के अलावा रिट्रीट कार्यक्रम भी देख सकते हैं. यहां भारतीयों जवानों की गर्मजोशी देखकर अलग ही मजा आता है.
दिल्ली की सैर
आप कहीं दूर ना जाकर दिल्ली को ही एक्सप्लोर कर सकते हैं. आप इंडिया गेट से शुरू करते हुए दिल्ली की तमाम ऐतिहासिक इमारतों को घूमने का प्लान बना सकते हैं. इस लिस्ट में राजघाट और लाल किला को शामिल करना ना भूलें. वहीं, अगर आपके साथ बच्चे हैं तो इंडिया गेट जाना बेस्ट हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- जींस में छोटी पॉकेट का मतलब क्या होता है? यहां जानिए इसे किस सामान के लिए बनाया गया है
संबंधित खबरें
नवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 hr agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
3 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
3 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
6 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
20 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines