हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Republic Day 2026 Essay: 26 जनवरी पर इस तरह लिखें दिल छू लेने वाला निबंध, देशभक्ति के रंग में डूब जाएंगे पढ़ने वाले

Republic Day 2026: कल 26 जनवरी के दिन भारत में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा. ऐसे में अगर आपको इस दिन निबंध लिखना है, तो हम आपको ऐसा निबंध लिखाना सिखाएंगे, जिसे पढ़ने वाले देशभक्ति के रंग में डूब जाएंगे.

विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर निबंध कैसे लिखें?

Republic Day 2026 Essay in Hindi: देश में हर साल की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा. 26 जनवरी 1950 का वह एतिहासिक दिन सभी भारतीयों के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं. स्कूल और कॉलेज स्टूडेंट्स इस दिन देशभक्ति कार्यक्रम और भाषण-निबंध प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेते हैं. इस दौरान कई लोग ऐसे निबंध लिखते हैं, जिसे पढ़कर आंखों से आंसू आ जाता है. इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको आसान शब्दों में गणतंत्र दिवस पर निबंध लिखने के बारे में बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप भी एक शानदार निबंध लिख सकेंगे.

यह भी पढ़ें: Republic Day 2026: सिर्फ भारत ही नहीं, इन देशों में भी बड़े गर्व से मनाया जाता है गणतंत्र दिवस

कहां से करें शुरू?

रिपब्लिक डे पर निबंध लिखने की शुरुआत इस तरह कर सकते हैं… हर साल जब 26 जनवरी की सुबह फिजाओं में ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ और ‘नन्हा मुन्ना राही हूं’ के तराने गूंजते हैं, तो हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है. और आखिर ऐसा हो भी क्यों न, यह दिन बड़ा खास है. भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां हर साल 26 जनवरी को ‘गणतंत्र दिवस’ पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया जाता है. इसी दिन साल 1950 में हमारे देश का संविधान लागू हुआ था और भारत पूर्ण रूप से एक ‘गणतंत्र’ बना था.

विज्ञापन

इतिहास की भी दे झलक

भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी तो मिल गई थी, लेकिन तब हमारे पास अपना कोई स्थायी कानून नहीं था. बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में एक संविधान समिति का गठन किया गया. 2 साल, 11 महीने और 18 दिन की कड़ी मेहनत के बाद भारतीय संविधान तैयार हुआ. 26 जनवरी 1950 को सुबह 10:18 बजे इसे आधिकारिक रूप से लागू किया गया, जिससे भारत को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में पहचान मिली.

विज्ञापन

परेड के बारे में भी जोड़ें कुछ बातें

गणतंत्र दिवस की असली खूबसूरती कर्तव्य पथ दिल्ली पर होने वाली परेड में दिखती है. जब हमारी सेना की टुकड़ियां एक ताल में कदमताल करती हैं और आसमान में तिरंगा लहराता है, जिसे देख आंखों में आंसू और दिल में देश के प्रति सम्मान उमड़ आता है. लेकिन गणतंत्र का असली अर्थ केवल झांकियों में नहीं, बल्कि उन शहीदों की यादों में है जिन्होंने अपनी जान देकर हमारे तिरंगे को झुकने नहीं दिया. यह दिन हमें उन वीरों के बलिदान की याद दिलाता है जिन्होंने हमारे कल के लिए अपना आज कुर्बान कर दिया.

विज्ञापन

अपनी जिम्मेदारी को लेकर भी बात करें

आज हम एक आधुनिक भारत में जी रहे हैं, लेकिन गणतंत्र दिवस हमें यह याद दिलाता है कि अधिकार हमेशा जिम्मेदारियों के साथ आते हैं. हमारा संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है, लेकिन एक नागरिक के रूप में हमारा कर्तव्य है कि हम देश की एकता को बनाए रखे. भ्रष्टाचार, गरीबी और नफरत जैसी बेड़ियों से देश को आजाद करना ही आज का असली ‘देशभक्ति’ वाला संकल्प होना चाहिए.

विज्ञापन

हमारे इस प्यारे देश का भविष्य आज हमारे ही हाथों में है. इस सरजमीं पर जन्म लेने वाले उस छोटे बच्चे से लेकर, यहां की हवा में सांस लेने वाले उस बुजुर्ग तक, सभी की जिम्मेदारी है कि हम आपस में प्यार बनाए रखें और इस देश के तिरंगे को कभी झुकने न दें.

यह भी पढ़ें: Republic Day Parade 2026: रिपब्लिक डे पर देखने जा रहे हैं परेड? इन चीजों को बिल्कुल साथ ना लेकर जाएं, नहीं मिलेगी एंट्री

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola